दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड BCCI ने 28 मार्च को 51 करोड़ रूपये का दान दिया था। कर्नाटक क्रिकेट संघ ने 29 मार्च को 1 करोड़ रुपये दिए। इनके अलावा कुछ अन्य राज्य संघों जैसे बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है।
भारतीय हॉकी की प्रमुख इकाई 'हॉकी इंडिया' ने दो बार में कुल एक करोड़ रुपये (पहले 25 और फिर बाद में अतिरिक्त 75 लाख) की आर्थिक मदद की है। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों और खेल संघों ने भी अपनी-अपनी तरफ से पीएम केयर्स फंड में आर्थिक सहायता दी है।