फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज के विस्फोटक शतक से भारत जीता

Sun, 15 Sep 2013 08:16 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने रविवार को वेस्टइंडीज ‘ए’ के खिलाफ धमाकेदार शतक ठोककर इंडिया ‘ए’ को 77 रन से शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन


अपनी इस शतकीय पारी से युवराज ने न सिर्फ भारतीय टीम में वापसी का दावा ठोका बल्कि दिखा दिया कि अभी उनके बल्ले में जंग नहीं लगी है।

हाल ही में फ्रांस में स्पेशल फिटनेस ट्रेनिंग लेकर लौटे युवी अपनी इस पारी के दौरान पुराने रंग में दिखाई दिए। यह मैच वर्षा के कारण करीब दो घंटे विलंब से शुरू हुआ और ओवरों की संख्या घटाकर 42-42 कर दी गई।

इंडिया ‘ए’ की कप्तानी संभाल रहे युवराज की अगुआई में टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर बनाया।

जल्द दो विकेट गिरने के बाद विकेट पर आए युवी ने सिर्फ 89 गेंदों में आठ चौकों और सात छक्कों के साथ 123 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला।

पिछले साल कैंसर की जंग जीतकर युवराज मैदान में लौटे थे लेकिन उनकी वापसी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई थी।

उन्होंने दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट और 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार वनडे खेला था।

युवी के अलावा भारतीय टीम से बाहर चल रहे आलराउंडर यूसुफ पठान ने भी जलवा बिखेरा और सिर्फ 32 गेंद में चार चौकों और छह छक्कों के साथ ताबड़तोड़ नाबाद 70 रन ठोक दिए।
विज्ञापन


यूसुफ ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए और दो विकेट अपने नाम किए। युवा बल्लेबाज मनदीप सिंह ने भी 78 गेंद में सात चौकों और एक छक्के के साथ 67 रन की पारी खेली।

हालांकि ओपनर रोबिन उथप्पा (23) और उन्मुक्त चंद (01) ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और सस्ते में आउट हो गए।

जवाब में वेस्टइंडीज ‘ए’ की टीम 39.1 ओवर में 235 रन बनाकर ढेर हो गई। हालांकि नरसिंह देवनारायण (57) और एश्ले नर्स (57) ने अर्धशतक ठोके लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर संघर्ष नहीं कर सके।
विज्ञापन


इंडिया ‘ए’ के लिए सुमित नरवाल, आर विनय कुमार. राहुल शर्मा और यूसुफ पठान ने दो-दो जबकि जयदेव उनादकट ने एक विकेट चटकाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें