पुणे वॉरियर्स के आलराउंडर युवराज सिंह चोटिल होने के कारण बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में भी नहीं खेलेंगे।
युवराज सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी मैदान में नहीं उतरे थे। टीम के साथी खिलाड़ी रोस टेलर ने कहा, ‘वह हैदराबाद के खिलाफ होने वाला मैच खेलने नहीं जा रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि वह इसके बाद होने वाले मैच में खेलेंगे।’
बुधवार को पुणे जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर
उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की लय को बरकरार रखना होगा। कई सितारों से सजी
पुणे ने अभी तक पांच में से दो मैच जीते हैं।