कोलकाता नाइटराइडर्स के आलराउंडर यूसुफ पठान की पत्नी को यूएई पहुंचने पर पहले संतान की प्राप्ति हुई है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद यह आलराउंडर अपनी पत्नी और नवजात बेबी से मिलने के लिए घर को रवाना हो गए हैं।
31 वर्षीय यूसुफ दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच नहीं खेलेंगे लेकिन टीम प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने तीसरे मुकाबले में अपनी मौजूदगी की इच्छा जताई है।