फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमएस धोनी के पीछे पड़ी ढिंचैक पूजा, गाना गाकर कर रही CSK को सपोर्ट, देखे Video

Fri, 11 May 2018 08:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन

इंटरनेट सेंसेशन गर्ल ढिंचैक पूजा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, पूजा ने आईपीएल में 2 साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक गाना गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि उनके रैप गाने का लिरिक्स हिन्दी में है। वह अपने गाने (सीएसके विल विन) आईपीएल 2018 के माध्यम से चेन्नई सुपरकिंगस के सभी खिलाड़ियों को 'शेर' कह रही हैं और गाने के जरिए उनका ये भी कहना है कि सीएसके इस बार आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी। वीडियो में वह शेर के साथ नजर आ रहीं हैं। मालूम हो कि चेन्नई सुपरकिंग्स का ऑफिशियल लोगो में शेर का चिन्ह है।

गौरतलब है कि हरियाणा की रहने वाली ढिंचैक पूजा इससे पहले भी 'स्वैग वाली टोपी', 'सेल्फी मैंने ले ली है' और 'दिलों का शूटर' जैसे गानों में अपनी आवाज के जरिए लाखों लोगों को अपना फैंस बना बना चुकी हैं। इस वीडियों में भी पूजा उसी अंजाद में गाना गा रही हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर 3 हजार लोगों ने अब तक देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhinchak pooja
बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक खेले गए 10 में से 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ रहा है। अंक तालिका में सीएसके 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

देखें वीडियोः-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें