फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली का अनुसरण करे युवा पीढ़ी: राष्ट्रपति

Sat, 19 Jan 2013 01:30 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिए बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली को रामकृष्ण विवेकानंद मिशन (बैरकपुर) की ओर से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन की उपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को सौरभ गांगुली को स्मृति चिह्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सौरभ देश के गौरव हैं और युवा पीढ़ी को उनका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी के सामने गांगुली महान प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं राज्यपाल एमके नारायणन ने पूर्व कप्तान को यूथ आइकॉन बताया।

गांगुली ने इस अवसर पर कहा कि मिशन के सचिव स्वामी नित्यानन्द के आग्रह पर उन्होंने रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में जाने के बजाय स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती समारोह में यहां शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने वहां उपस्थित युवाओं और बच्चों को देश के लिए कुछ कर गुजरने की सीख दी। गांगुली के साथ उनकी पत्नी डोना गांगुली भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें