फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा 'करोड़पति' क्रिकेटर की टीम इंडिया में एंट्री

Thu, 07 Aug 2014 05:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र ट्वंटी-20 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


टीम का चयन इस लिहाज से खास है क्योंकि इसी टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों के अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम इस बार अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

खैर, वर्ल्ड कप तो अभी दूर है और इससे पहले भारत को इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेलना है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब काफी युवा हो गई है। कई पुराने दिग्गजों को बाहर बैठा दिया गया है और उनकी जगह कई उभरते सितारों को लिया गया है।
विज्ञापन


आइए, जानते हैं ऐसे कई युवा सितारों के बारे में, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े सितारों के लिए दरवाजे बंद करा दिए।

युवराज और गंभीर समेत गायब है कई बड़े नाम

यह 17 सदस्यीय टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिहाज से चुनी गई है। इस टीम से कई बड़े दिग्गजों के नाम गायब हैं। इनमें से कई बड़े नाम हैं युवराज सिंह, चेतेश्वर पुजारा, गौतम गंभीर, जहीर खान और हरभजन सिंह।

युवराज सिंह प‌िछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे थे और माना जा रहा था कि वह अगले वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया की जीत के ट्रंप कार्ड होंगे, लेकिन अब शायद उन्हें इसके लिए मौका न मिले। युवराज के अलावा गंभीर को भी जगह नहीं दी गई है।

चयनकर्ताओं का युवराज को नजरअंदाज करना यह संकेत देता है कि पिछले वह 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं की नजर में नहीं हैं। युवराज ने अपना आखिरी वनडे 11 दिसंबर 2013 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था।

वह आईपीएल के सातवें संस्करण में 14 करोड़ रुपए की कीमत पर सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके भी थे। साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में कुछ अच्छी पारियां खेली थी लेकिन चयनकर्ताओं ने 32 वर्षीय इस आलराउंडर की फॉर्म पर भरोसा नहीं किया और उन्हें वनडे टीम से बाहर रखा।

टीम से बल्‍लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी बाहर किया गया है। उन्हें पिछले कुछ वनडे मैचों में मौके दिए गए थे लेकिन वह कामयाब नहीं रहे थे। यहां तक की विकेटकीपर-बल्‍लेबाज और आईपीएल-7 के सबसे सफल बल्‍लेबाज रॉबिन उथप्पा को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया। जबकि उनकी अगुवाई में ही भारत-ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई चार टीमों की वनडे सीरीज जीती थी।

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को उनकी चोट के कारण टीम मे जगह नहीं मिली जबकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा को चोट के कारण चयन से बाहर होना पड़ा।

चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप के मद्देनजर युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी है। टीम इंडिया में अब ढेरों नए और युवा चेहरे आ गए हैं।

17 सदस्यीय टीम इंडियाः एमएस धोनी (कप्‍तान), विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, अंबाति रायडू, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी, संजू सैमसन और करण शर्मा।

सबसे कम उम्र के करोड़पति क्रिकेटर हैं संजू

19 साल के संजू सैमसन जिस हिसाब से क्रिकेट खेल रहे हैं, उससे लगता था कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा, और इस बार उन्हें सीनियर टीम में शामिल कर ही लिया गया।

केरल का यह विकेटकीपर-बल्‍लेबाज इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहा है। इसके बाद उन्हें 2013 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली जूनियर टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था। साथ ही इस साल आईपीएल-7 में राजस्‍थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने ठोस प्रदर्शन से सभी को आकर्षित किया।

साल की शुरुआत में आईपीएल नीलामी से राजस्‍थान रॉयल्स ने संजू को अपनी टीम में बरकरार रखा था आईपीएल नियमों के अनुसार अगर कोई फ्रेंचाइजी अपने अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में बनाए रखती है तो उसे कम से कम 4 करोड़ रुपए देने होंगे। इस लिहाज से संजू 19 साल की उम्र में करोड़पति बनने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए।

इससे पहले 2012 में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन तब उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 2013 में वह राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली राजस्‍थान रॉयल्स टीम में शामिल किए गए।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में चतुष्‍कोणीय वनडे सीरीज में भारत-ए की ओर से खेलते हुए वह सर्वाच्च स्कोर रहे। तब उन्होंने 7 पारियों में 81.33 की औसत से कुल 244 रन बनाए थे।

मेरठ से एक और क्रिकेटर की टीम इंडिया में एंट्री

सालों की कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मेरठी ऑलराउंडर करण शर्मा ने भी टीम इंडिया में दस्तक दे दी है। आईपीएल और भारत-ए टीम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले करन का चयन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ है।

करण के चयन से उसके घर और शहर के क्रिकेटप्रेमियों में खुशी का माहौल है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले लेगब्रेक गेंदबाज करण का चयन 2007 में रेलवे रणजी टीम में हुआ था। इसके बाद खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

करण शर्मा ने हाल ही में हुई खत्म हुई वनडे सीरीज के 3 मैचों में 3 विकेट हासिल किए थे लेकिन संभवत: उनका आईपीएल प्रदर्शन चयनकर्ताओं को प्रभावित कर गया। उन्होंने सनराइजर्स हैदाराबाद की ओर से खेलते हुए आईपीएल-7 में शानदार प्रदर्शन किया था। करण ने 14 मैच में 15 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत-ए टीम में चयन से मिला। वहां भी करण ने चयनकर्ताओं को निराश नहीं किया। डर्विन में हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही टीम के लिए बल्ले से महत्वपूर्ण 37 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

धवल को फिर मिला टीम इंडिया के लिए मौका

तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी टीम इंडिया में जगह पाने वाले युवा चेहरों में शामिल हैं। हालांकि इससे पहले भी उन्हें टीम में शामिल किया गया था। पिछले साल वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में रखा गया था लेकिन चोटिल होने के कारण वह नहीं खेल सके थे।

25 साल के धवल कुलकर्णी ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में खेली गई 3 देशों की 4 टीमों के बीच वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

टूर्नामेंट में भारत-ए की ओर से खेलते हुए धवल ने 6 मैचों में 18.78 की औसत से 14 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने एक पारी में 5 विकेट भी निकाले थे।

इसके अलावा 3 मैचों में उन्हें बल्‍लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रनों की पारी खेली थी।

ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ इसी टूर्नामेंट में कामयाब र‌हे हों, इससे पहले उन्होंने आईपीएल-7 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 15 विकेट झटके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें