फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट पृथ्वी न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम से जुड़ेंगे, शुभमन गिल के साथ होगा मुकाबला!

Wed, 15 Jan 2020 08:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कंधे की चोट से उबरने के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारत ए टीम के साथ अगले 48 घंटे में जुड़ जाएंगे। शॉ का कंधा रणजी ट्राफी मैच के दौरान चोटिल हो गया था। पृथ्वी का उपचार कार्यक्रम की निगरानी कर रही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए हरी झंडी दी।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई से बताया, ‘शॉ गुरुवार या शुक्रवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित किया गया है।’ 20 साल के इस क्रिकेटर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए उनके नाम पर विचार करने का मौका मिलेगा। एक सूत्र ने बताया कि भारतीय टेस्ट टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के लिए शॉ और शुभमन गिल के बीच मुकाबला होगा।

टीम चयन मामलों में जुड़े इस सूत्र ने कहा, ‘शुभमन टीम के रिजर्व सलामी बल्लेबाज इसलिए बने क्योंकि पृथ्वी डोपिंग का प्रतिबंध झेल रहे थे। अगर हम वरिष्ठता या कौशल देखे तो वह शुभमान से ऊपर है। वह खराब फार्म के कारण टीम से बाहर नहीं हुआ, लेकिन चोट या मैदान से बाहर की गतिविधियों के कारण। वह अब शुभमान के साथ टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के लिए मुकाबला करेगा।’ शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण मैच में शतक सहित दो मैचों की श्रृंखला में 237 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें