फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricketer Died: क्रिकेट के मैदान पर दुखद हादसा, गेंद लगने से इस 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की दर्दनाक मौत

Thu, 30 Oct 2025 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

बेन की मौत ने क्रिकेट जगत को एक बार फिर फिलिप ह्यूज की दर्दनाक मौत की याद दिला दी है। 2014 में ह्यूज को घरेलू शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान गेंद गर्दन पर लगी थी।
विज्ञापन
बेन ऑस्टिन - फोटो : Ferntree Gully Cricket Club
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। 17 वर्षीय प्रतिभाशाली क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की एक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बेन मंगलवार को अपने क्लब के नेट्स में एक ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन के सामने बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गेंद उनके सिर और गर्दन के हिस्से पर जा लगी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

क्लब ने जताया गहरा दुख
फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'हम बेन के निधन से पूरी तरह तबाह हैं। उनके जाने का असर हमारी पूरी क्रिकेट कम्युनिटी पर गहराई से महसूस किया जाएगा।' क्लब ने बेन को एक स्टार क्रिकेटर, शानदार लीडर और बेहतरीन इंसान बताया। वे टीम के उभरते हुए गेंदबाज और बल्लेबाज थे, जिनसे भविष्य में बड़ी उम्मीदें थीं।
विज्ञापन

2014 के हादसे की याद ताजा
बेन की मौत ने क्रिकेट जगत को एक बार फिर फिलिप ह्यूज की दर्दनाक मौत की याद दिला दी है। 2014 में ह्यूज को घरेलू शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान गेंद गर्दन पर लगी थी, जिससे उनकी जान चली गई थी। उस हादसे के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा और कंकशन प्रोटोकॉल्स को और सख्त किया था।

हालांकि, ऑस्टिन वाली घटना ने एक बार फिर खेल के मैदान में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़ा किया है। क्लब ने कहा कि क्रिकेट समुदाय में बेन ऑस्टिन को हमेशा एक प्रतिभाशाली और जोशीले युवा खिलाड़ी के रूप में याद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें