फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma Retirement: 'युगों तक याद रहोगे', रोहित शर्मा के संन्यास से मायूस हुए प्रशंसक; देखें रिएक्शंस

Thu, 08 May 2025 11:31 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rohit Sharma Test Retirement Reaction: रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, वह वनडे में खेलना जारी रखेंगे। हिटमैन ने अचानक यह फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है। अगले महीने भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ही नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन

रोहित ने सोशल मीडिया पर किया संन्यास का एलान
रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

हिटमैन के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर प्रशंसक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइये देखतें हैं...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें