सूर्या इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 74 छक्के जड़े। यह बड़े-बड़े शॉट लगाने में माहिर इंग्लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर द्वारा इस साल अब तक लगाए गए छक्कों से भी ज्यादा है। बटलर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर साल 2022 में 39 और मिलर ने 31 छक्के यानी कुल मिलाकर 70 छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार ने इस साल कुल 44 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें 40.68 की औसत और 157.87 के स्ट्राइक रेट से 1424 रन बनाए। सूर्या ने कुल 74 छक्के लगाए।
तीनों फॉर्मेट मिलाकर इस साल अब तक सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
6s |
| सूर्यकुमार यादव (IND) |
44 |
1424 |
74 |
| निकोलस पूरन (WI) |
44 |
1093 |
59 |
| मोहम्मद वसीम (UAE) |
37 |
1011 |
58 |
| सिकंदर रजा (ZIM) |
39 |
1380 |
55 |
| रोहित शर्मा (IND) |
39 |
995 |
45 |
टेस्ट में सूर्यकुमार अब तक डेब्यू नहीं कर सके हैं। वहीं, वनडे में सूर्या ने इस साल 13 मैच खेले और 260 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह छक्के लगाए। वहीं, टी20 में उनका धमाल देखने को मिला। टी20 में सूर्यकुमार ने कुल 31 मैच खेले और 46.56 की औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 68 छक्के जड़े। सूर्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाए और नौ अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 44 मैचों में 59 छक्के लगाए। वहीं, यूएई के मोहम्मद वसीम 58 छक्कों के साथ तीसरे, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 55 छक्कों के साथ चौथे और रोहित शर्मा 45 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
वनडे में अब तक इस साल सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
6s |
| शिखर धवन (IND) |
21 |
685 |
7 |
| कैमरन ग्रीन (AUS) |
12 |
269 |
7 |
| एएस जोसेफ (WI) |
17 |
142 |
7 |
| खुशदिल शाह (PAK) |
9 |
166 |
7 |
| डेविड मिलर (SA) |
12 |
289 |
7 |
| रहमत शाह (AFG) |
12 |
616 |
7 |
| केएल राहुल (IND) |
9 |
243 |
7 |
| जी सिंह (USA) |
19 |
532 |
7 |
| पॉल स्टर्लिंग (IRE) |
5 |
190 |
7 |
| मार्कस स्टोइनिस (AUS) |
12 |
190 |
7 |
| डेविड वॉर्नर (AUS) |
13 |
552 |
7 |
| विल यंग (NZ) |
6 |
228 |
7 |
| जीशान मकसूद (OMA) |
14 |
458 |
7 |
टेस्ट में इस साल अब तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने 14 मैचों में 24 छक्के लगाए। दूसरे नंबर पर 18 छक्कों के साथ इंग्लैंड के ही जॉनी बेयरस्टो हैं। श्रीलंका के दिनेश चांदीमल 15 छक्कों के साथ तीसरे, ऋषभ पंत 14 छक्कों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 10 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वनडे में इस साल अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शिखर धवन समेत 13 बल्लेबाजों के नाम है। इन सभी ने सात-सात छक्के लगाए हैं।
टी20 में इस साल अब तक सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
6s |
| सूर्यकुमार यादव (IND) |
31 |
1164 |
68 |
| मोहम्मद वसीम (UAE) |
16 |
596 |
43 |
| रोवमन पॉवेल (WI) |
22 |
513 |
39 |
| टीपी उरा (PNG) |
12 |
446 |
39 |
| सिकंदर रजा (ZIM) |
24 |
735 |
38 |
| इकबाल हुसैन (Aut) |
12 |
412 |
34 |
| ग्लेन फिलिप्स (NZ) |
21 |
716 |
33 |
वहीं, टी20 में सूर्यकुमार ने सबसे ज्यादा 68 छक्के लगाए। इसके बाद यूएई के मोहम्मज वसीम ने 43 छक्के, वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल और पपुआ न्यू गिनी के टीपी उरा 39-39 छक्के के साथ तीसरे और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 38 छक्के के साथ चौथे नंबर पर हैं।