फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: जीत के मामले में फिसड्डी रही ऑस्ट्रेलिया टीम बनी टी-20 चैंपियन, जानिए भारत-पाकिस्तान की स्थिति

Mon, 20 Dec 2021 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टॉप-6 देशों में टीम इंडिया ने ही सबसे कम 16 टी-20 खेले। इसमें से टीम को 10 में जीत मिली, जबकि 6 में उसे हार मिली। न्यूजीलैंड की टीम ने इस साल 23 में से 13 मैचों में जीत हासिल की।
विज्ञापन
टी-20 में टीमों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल पुरुषों में आईसीसी के दो टूर्नामेंट्स खेले गए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जहां न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। वहीं, टी-20 में उसके पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता। टी-20 विश्व कप यूएई में खेला गया, जहां माना जा रहा था कि स्पिनर्स हावी रहेंगे और एशियाई देशों को मदद मिलेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और तेज गेंदबाजी और अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम सुपर-12 स्टेज से ऊपर नहीं जा सकी। पाकिस्तान ने भारत को हराकर विश्व कप में मिल रही लगातार हारों के सिलसिले को तोड़ दिया। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में तो पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। दिलचस्प बात तो यह है कि ऑस्ट्रेलिया इस साल टी-20 में टॉप-6 देशों (रैंकिंग में) में सबसे फिसड्डी टीम रही है। इसके बावजूद टीम ने खिताब अपने नाम किया।

2021 में टी-20 में टॉप-6 देशों का जीत प्रतिशत
  • पाकिस्तान : 77%
  • दक्षिण अफ्रीका: 65%
  • इंग्लैंड: 64%
  • भारत: 62.5%
  • न्यूजीलैंड: 56.5%
  • ऑस्ट्रेलिया: 45%
पाकिस्तान की टीम सबसे कामयाब रही
विज्ञापन

टॉप-6 देशों में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें शामिल हैं। पाकिस्तान ने 2021 में कुल 29 टी-20 मैच खेले। इसमें से टीम ने 20 मैच जीते। छह मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। यानी कि पाक टीम का जीत प्रतिशत 77 फीसद रहा, जो कि बाकी पांच टीमों से ज्यादा है।

दक्षिण अफ्रीका का भी शानदार प्रदर्शन
इस टीम ने सेमीफाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, कुछ कैच छूटने की वजह से टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई और खिताब से भी चूक गई। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम रही। दक्षिण अफ्रीका ने 2021 में कुल 23 मैच खेले और 15 में जीत हासिल की। आठ मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और टीम का जीत प्रतिशत 65 फीसद रहा।

भारत ने सबसे कम टी-20 मैच खेले
इंग्लैंड ने इस साल 17 टी-20 खेले। इसमें से 11 में टीम ने जीत हासिल की और छह मैचों में हार मिली। इनका जीत प्रतिशत 64 फीसद रहा। भारत ने इस साल 62.5 फीसदी टी-20 मैच जीते। टॉप-6 देशों में टीम इंडिया ने ही सबसे कम 16 टी-20 खेले। इसमें से टीम को 10 में जीत मिली, जबकि 6 में उसे हार मिली। न्यूजीलैंड की टीम ने इस साल 23 में से 13 मैचों में जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सबसे नीचेे
कीवी टीम को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल टी-20 में सबसे फिसड्डी रही। बावजूद इसके वह चैंपियन बनी। कंगारुओं ने इस साल कुल 22 टी-20 मैच खेले और 10 में उन्हें जीत मिली। 12 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। फिर भी कंगारू टीम विश्व चैम्पियन बनने में सफल रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें