फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासिर शाह ने झटके 14 विकेट, पाकिस्तान न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में पारी से रौंदा

Tue, 27 Nov 2018 10:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yasir Shah
विज्ञापन

स्पिनर यासिर शाह के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को पारी और 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर कर ली। 

विज्ञापन


पहली पारी में आठ विकेट झटकने वाले यासिर ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड की टीम 312 रन ही बना सकी। यासिर ने मैच में कुल 14 विकेट चटकाए जोकि किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

इससे पहले इमरान खान ने 1982 में लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 116 रन देकर 14 विकेट लिए थे। यूएई में यह किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। श्रीलंका के रंगना हेराथ ने पिछले साल 136 रन देकर 11 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन


फालोऑन खेल रहे न्यूजीलैंड ने सुबह 131/2 से पारी आगे बढ़ाई। टॉम लैथम ने 50, रॉस टेलर ने 82 और हेनरी निकोलस ने 77 रन की पारी खेली। यासिर के अलावा हसन अली ने तीन विकेट लिए। पाकिस्तान ने पहली पारी पारी पांच विकेट पर 418 रन बनाकर घोषित करने के बाद न्यूजीलैंड को 90 रन पर समेट दिया था।  
 
पाक की ओर से एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
विकेट खिलाड़ी खिलाफ वर्ष
14/116 इमरान खान श्रीलंका 1982
14/184 यासिर शाह न्यूजीलैंड 2018
13/101 अब्दुल कादिर इंग्लैंड 1987
13/114 फजल महमूद ऑस्ट्रेलिया 1956

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें