फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बने यशस्वी, सूची में Ro-Ko के अलावा ये तीन शामिल

Sat, 06 Dec 2025 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भले ही दो मैचों में ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक बनाया। इसके साथ ही यशस्वी विशेष सूची में शामिल हो गए।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया। यशस्वी का वनडे करियर का यह पहला शतक है और वह तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी इस सीरीज के पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन तीसरे वनडे मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। यशस्वी ने पहले रोहित के साथ शुरुआती विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की और फिर विराट कोहली के साथ भी शतकीय साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

रोहित के साथ दिलाई दमदार शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में भारत के सामने जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी और रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। केशव महाराज ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। रोहित और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी हुई जिसे महाराज ने तोड़ा। रोहित 73 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए।  

एलीट सूची में शामिल हुए यशस्वी
रोहित के आउट होने के बाद भी यशस्वी का प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और एलीट सूची में शामिल हो गए। यशस्वी छठे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाया है। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल ही ऐसा कर सके हैं। 
विज्ञापन

भारत ने जीती सीरीज
भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट से हराया। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के 106 रनों की बदौलत 47.5 ओवर में 270 रन बनाए थे। भारत ने शीर्ष तीन बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 61 गेंद शेष रहते 39.5 ओवर में एक विकेट पर 271 रन बनाकर मैच तथा सीरीज अपने नाम की। यशस्वी ने 121 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन और कोहली ने 45 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें