फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWC17: भारत की निगाह सेमीफाइनल पर, आज श्रीलंका से मुकाबला

Wed, 05 Jul 2017 10:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
विज्ञापन
इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला विश्वकप में लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर चुकी टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा। अंक तालिका में टॉप पर चल रही टीम इंडिया की नजर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी। पिछले विश्वकप में ब्रेब्रॉन स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 283 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन टीम इंडिया उसके जवाब में महज 138 रन पर सिमट गई थी। लेकिन इस बार स्थिति बेहद अलग है। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में  अविजेय रही है। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज सभी फॉर्म में हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बल्लेबाजी टीम इंडिया की ताकत है। बांए हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना तीन मैचों में 198 रन बनाकर टूनार्मेंट में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो केवल 2 रन बना सकीं थीं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर उनसे बड़े स्कोर की आशा है। पूनम राउत और मिताली राज भी अब तक टीम के लिए अच्छा योगदान किया है। 

वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के खिलाफ 18 रन देकर पांच विकेट हासिल करने वाली एकता बिष्ट और दीप्तिी शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। दोनों ने अब तक टूर्नामेंट में 6-6 विकेट हासिल किए हैं। दोनों की गेंदबाजी के सामने विपक्षी खिलाड़ी नहीं टिक सकीं हैं। ऐसे में एक बार फिर उनसे शानदार प्रदर्शन की आशा है। जिससे की टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सके। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए अब तक विश्वकप बेहद निराशाजनक रहा है। उसे शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उसके लिए सबसे अधिक राहत की बात यह है कि हर मैच में उसकी हार का अंतर कम होता गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में नौ विकेट से हारी, दूसरे में ऑस्ट्रेलिया से आठ विकेट से और तीसरे मैच में इंग्लैंड से सात विकेट से पराजित हुईं। ऐसे में लग रहा है कि श्रीलंकाई टीम भारत के सामने नहीं टिक सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें