फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: पर्थ में जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचा भारत, फाइनल से सिर्फ तीन कदम दूर, पढ़ें तालिका का हाल

Mon, 25 Nov 2024 02:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

 ICC WTC 2025 Points Table Update : पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उनका अंक प्रतिशत भी 58.33 से सुधरकर 61.11 का हो गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 13 मैचों में चौथी शिकस्त के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया। उनका अंक प्रतिशत 57.69 का हो गया।
विज्ञापन
अंक तालिका का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में 295 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब तीन मुकाबले और जीतने होंगे। 
विज्ञापन


शीर्ष पर पहुंचा भारत
पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उनका अंक प्रतिशत भी 58.33 से सुधरकर 61.11 का हो गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 13 मैचों में चौथी शिकस्त के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया। उनका अंक प्रतिशत 57.69 का हो गया। बता दें कि, इस मैच से पहले भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए 4-0 से सीरीज जीतनी थी। पहला मैच जीतने के बाद अब टीम को तीन और मुकाबले अपने नाम करने होंगे। यह भारत की 15 मैचों में नौवीं जीत है। अब उनके खाते में 110 अंक हो गए। तीसरे स्थान पर 55.56 अंक प्रतिशत के साथ श्रीलंका है, जबकि चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: न्यूजीलैंड (54.55) और दक्षिण अफ्रीका (54.17) है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे टाई ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
भारत 15 9 5 0 1 110 61.11
ऑस्ट्रेलिया 13 8 4 0 1 90 57.69
श्रीलंका 9 5 4 0 0 60 55.56
न्यूजीलैंड 11 6 5 0 0 72 54.55
दक्षिण अफ्रीका 8 4 3 0 1 52 54.17
इंग्लैंड 19 9 9 0 1 93 40.79
पाकिस्तान 10 4 6 0 0 40 33.33
बांग्लादेश 10 3 7 0 0 33 27.50
वेस्टइंडीज 9 1 6 0 2 20 18.52
विज्ञापन

मैच का हाल
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी। 

गाबा के बाद भारत ने तोड़ा पर्थ का घमंड
इस मैच में भारतीय टीम रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरी थी। जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने के बाद भारत ने अब पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा है। इस टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में चार टेस्ट खेले थे और सभी जीते थे। पांचवें में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जाते थे। हालांकि, 2018 से ऑप्टस स्टेडियम में मैच खेले जाने लगे। पर्थ (वाका, 2008), एडिलेड (2008), गाबा (2021) और अब पर्थ (ऑप्टस)...भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐतिहासिक मैच जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें