फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: इंग्लैंड को रौंदने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत किस पायदान पर?

Tue, 28 Dec 2021 04:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जो रूट की टीम मैच हारने और स्लो ओवर रेट के कारण सातवें पायदान पर जा गिरी है। तीन टेस्ट में लगातार हार के बाद उसके पास सिर्फ छह अंक हैं। इंग्लैंड के 10 अंक स्लो ओवर रेट के कारण कटे हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : आईसीसी ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में हराने के बाद 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मेलबर्न टेस्ट को पारी और 14 रन से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जो रूट की टीम मैच हारने और स्लो ओवर रेट के कारण सातवें पायदान पर जा गिरी है। तीन टेस्ट में लगातार हार के बाद उसके पास सिर्फ छह अंक हैं। इंग्लैंड के 10 अंक स्लो ओवर रेट के कारण कटे हैं। विराट कोहली की टीम इंडिया के पास अंक तालिका में ऊपर जाने का मौका है। इसके लिए उसे दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में हराना होगा।

श्रीलंका से आगे हुआ ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले स्थान पर पहुंचकर श्रीलंका को नीचे खिसका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में तीन टेस्ट जीत चुकी है। वहीं, श्रीलंकाई टीम दो टेस्ट जीतने में सफल रही है। दोनों का जीत फीसद 100 प्रतिशत है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के 36 अंक हैं और श्रीलंका के 24 अंक हैं।
विज्ञापन


भारत से आगे है पाकिस्तान
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम तीसरे स्थान पर है। आजम की टीम ने चैंपियनशिप में तीन मैच जीते हैं। उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम का जीत प्रतिशत 75 है। उसके बाद चौथे स्थान पर भारतीय टीम है। 



भारत ने तीन टेस्ट जीते हैं
भारतीय टीम इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी सीरीज खेल रही है। उनसे तीन मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम है। उसे एक टेस्ट में जीत मिली है। तीन मुकाबलों में हार मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें