फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले रोहित शर्मा का वीडियो जारी, साथियों के लिए कही बड़ी बात

Thu, 25 May 2023 10:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर के बिना उतरेगा। यह तीनों खिलाड़ी चोटिल हैं।
विज्ञापन
कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि लगातार दूसरी बार इससे टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचकर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया विशेषकर तब जबकि टीम 2021 में खिताबी मुकाबले में हार गई थी। भारत सात जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वेबसाइट पर जारी वीडियो में रोहित ने कहा, साउथम्पटन में पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद हमने तुरंत ही एकजुट होकर अगले चक्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि हमने इस चक्र में वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। हमारे सामने कई बार चुनौती पेश की गई और उससे पार पाने के लिए केवल कुछ खिलाड़ियों ने ही नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया।''

रोहित ने अपने साथी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने की निराशा के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने कहा, ''यह दो साल का चक्र है और इस दौरान हमने काफी टेस्ट मैच खेले। इस चक्र में कई खिलाड़ी खेले। हर अवसर पर किसी खिलाड़ी ने जिम्मेदारी संभाली। हम उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे उन्होंने वैसा प्रदर्शन किया।''
विज्ञापन




भारत अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर के बिना उतरेगा। यह तीनों खिलाड़ी चोटिल हैं। पहले डब्ल्यूटीसी चक्र में रोहित के अलावा पंत और अय्यर का औसत ही 40 रन प्रति पारी से ऊपर रहा जबकि उस दौर में बुमराह ने 10 मैचों में 45 विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें