फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs AUS: 21वीं सदी में द. अफ्रीका ने 40 में से तीन बार ही 250+ रन को चेज किया, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ऐसा

Fri, 13 Jun 2025 06:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

21वीं सदी में टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 10 बार 200 से 250 रन का लक्ष्य मिला। इसमें से उन्होंने सात बार इसको सफलतापूर्वक हासिल किया। सिर्फ तीन बार इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को हार मिली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर - फोटो : ICC Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा है। लॉर्ड्स में खेला जा रहा यह मैच रोमांचक स्थिति में है क्योंकि शुक्रवार को मैच का सिर्फ तीसरा दिन है और चौथी पारी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में नतीजा आना तय माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के सामने मुश्किल लक्ष्य है क्योंकि इस टीम ने 21वीं सदी में टेस्ट में कुल 40 बार 250+ रन के लक्ष्य का पीछा किया और सिर्फ तीन बार टीम को कामयाबी मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड 251 से 300 रन के बीच के लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार है। उसने 56 फीसद बार 251 से 300 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के आंकड़े
दरअसल, 21वीं सदी में टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 10 बार 200 से 250 रन का लक्ष्य मिला। इसमें से उन्होंने सात बार इसको सफलतापूर्वक हासिल किया। सिर्फ तीन बार इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को हार मिली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 21वीं सदी में 40 बार 250 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। इसमें से टीम तीन बार इसको सफलतापूर्वक हासिल कर सकी है। 30 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। सात मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने कभी 280 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया है। टीम ने अपने टेस्ट इतिास में पांच बार 250 से ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है। इनमें से तीन बार टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही यह कमाल किया है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पिछली बार ऐसा 2008 में किया था। तब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पर्थ के वाका में 414 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।

रन चेज में दक्षिण अफ्रीका
(साल 2000 से, टेस्ट में)
लक्ष्य रेंज मैच जीत हार ड्रॉ
200-250 लक्ष्य 10 7 3 0
250+ लक्ष्य 40 3 30 7

250+ के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट में ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो टीम ने 250 से कम के लक्ष्य का 72 प्रतिशत बार सफलतापूर्वक पीछा किया है। वहीं, 250 से 300 रन के बीच के लक्ष्य पर जीत प्रतिशत घटकर 37 प्रतिशत है। 37 प्रतिशत बार ही टीम इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर पाई है। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो 21वीं सदी में 250 से कम के लक्ष्य का यह टीम सिर्फ पांच प्रतिशत बार बचाव कर पाई है। वहीं, 251 से 300 रन के लक्ष्य का बचाव ऑस्ट्रेलियाई टीम 56 प्रतिशत बार कर पाई है। 300 से ज्यादा के लक्ष्य को तो कंगारुओं 80 प्रतिशत बार डिफेंड किया है। शुक्रवार के बाद इस टेस्ट में दो दिन और रहेंगे। ऐसे में पासा किसी भी तरफ पलट सकता है।

दक्षिण अफ्रीका – जीत प्रतिशत
(टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए)
लक्ष्य रेंज जीत प्रतिशत
250 से कम 72% मैच जीते
251 – 300 37% मैच जीते
300+ 3% मैच जीते

ऑस्ट्रेलिया – जीत प्रतिशत
(लक्ष्य का बचाव करते हुए, साल 2000 से टेस्ट में)
लक्ष्य रेंज जीत प्रतिशत
250 से कम 5% मैच जीते
251 – 300 56% मैच जीते
300+ 80% मैच जीते
विज्ञापन

लॉर्ड्स में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 342 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। इसके बाद चार बार इंग्लैंड के ही नाम सबसे सफल चेज का रिकॉर्ड है। 2004 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 282 रन, 2022 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 277 रन और 1965 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 216 रन और 2012 में इंग्लैंड ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 191 रन को सफलतापूर्वक चेज किया था।

लॉर्ड्स में सबसे सफल रन चेज (टेस्ट में)
साल विजेता लक्ष्य
1984 वेस्टइंडीज 342 बनाम इंग्लैंड
2004 इंग्लैंड 282 बनाम न्यूजीलैंड
2022 इंग्लैंड 277 बनाम न्यूजीलैंड
1965 इंग्लैंड 216 बनाम न्यूजीलैंड
2012 इंग्लैंड 191 बनाम वेस्टइंडीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें