फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: ओवल में चौथी पारी में सिर्फ दो बार बने 400+ रन, भारत ने इस मैदान पर 44 साल पहले बनाया था सबसे बड़ा स्कोर

Sat, 10 Jun 2023 06:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ओवल पर अब तक चौथी पारी में सिर्फ दो बार 400+ के स्कोर बने हैं। भारत ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में 429 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य 438 रन का था। यह इस मैदान पर चौथी पारी का हाईएस्ट टोटल है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर समाप्त हो गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित कर दी। ऐसे में भारत को 444 रन का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


ओवल में इससे पहले कभी 400+ रन का लक्ष्य चेज नहीं किया जा सका है। इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज 263 रन का है, जो 1902 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया था। हालांकि, इस मैदान पर चौथी पारी में 400+ रन जरूर बने हैं। भारत ने ही 44 साल पहले यानी 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में चौथी पारी का सबसे बड़ा टोटल बनाया था। इससे टीम की उम्मीदें जरूर जगेंगी।

टेस्ट में भारत के सफल रन चेज
लक्ष्य कितने विकेट
से जीता
खिलाफ मैदान साल
403 6 WI पोर्ट ऑफ स्पेन 1975/76
387 6 ENG चेन्नई 2008/09
328 3 AUS ब्रिस्बेन 2020/21
276 5 WI दिल्ली 2011/12
264 7 SL कैंडी 2001
261 5 NZ बेंगलुरु 2012
257 5 SL कोलंबो 2010
254 2 AUS मुंबई 1964/65
230 4 AUS एडिलेड 2003/04
विज्ञापन

दरअसल, ओवल पर अब तक चौथी पारी में सिर्फ दो बार 400+ के स्कोर बने हैं। भारत ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में 429 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य 438 रन का था। यह इस मैदान पर चौथी पारी का हाईएस्ट टोटल है। हालांकि, यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, 1947 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में चौथी पारी में सात विकेट पर 423 रन बनाए थे। यह इस मैदान पर चौथी पारी का दूसरा हाईएस्ट टोटल है। यह मैच भी ड्रॉ रहा था। इसके अलावा ओवल में चौथी पारी में चार बार 300+ का स्कोर भी बना है।

ओवल में चौथी पारी के हाईएस्ट टोटल
स्कोर टीम खिलाफ नतीजा साल
429 भारत इंग्लैंड मैच ड्रॉ 1979
423 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड मैच ड्रॉ 1947
369 इंग्लैंड भारत मैच ड्रॉ 2007
348 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड इंग्लैंड जीता 2009
345 भारत इंग्लैंड इंग्लैंड जीता 2018
308 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका मैच ड्रॉ 1965
270 न्यूजीलैंड इंग्लैंड इंग्लैंड जीता 1983

इंग्लैंड में भारत के सफल चेज की बात करें तो यह रिकॉर्ड काफी खराब है। भारत इंग्लैंड में कभी 175 रन से ज्यादा का लक्ष्य चेज नहीं कर सका है। इंग्लैंड में भारत का सबसे सफल रन चेज 174 रन का है। 1971 में इंग्लैंड ने ओवल में ही भारत को 173 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

यह टीम इंडिया का इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड है। वहीं, 1986 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 134 रन चेज किए थे। यह लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 2007 में टीम इंडिया ने नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ ही 73 रन चेज किए थे। यह इंग्लैंड में भारत का तीसरा सफल चेज है।

इंग्लैंड में टेस्ट में भारत के सफल चेज
स्कोर लक्ष्य खिलाफ मैदान साल
174/6 173 ENG ओवल 1971
136/5 134 ENG लॉर्ड्स 1986
73/3 73 ENG नॉटिंघम 2007

 
विज्ञापन

2018 से लेकर अब तक टेस्ट में चौथी पारी में भारत के सबसे ज्यादा स्कोर की बात करें तो यह 345 रन का है। यह स्कोर 2018 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में ही बनाए थे। तब इंग्लिश टीम ने भारत के सामने 464 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया यह मुकाबला 118 रन से हार गई थी। वहीं, पिछले पांच साल में भारत का चौथी पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 334/5 रन का है।

यह स्कोर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में सिडनी में बनाया था। यह मैच ड्रॉ रहा था। भारत का चौथी पारी तीसरा सबसे बड़ा टोटल 2021 में ही ब्रिस्बेन में आया था। तब टीम इंडिया ने सात विकेट पर 329 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

2018 से टेस्ट में भारत का चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर
रन खिलाफ मैदान, साल
345 इंग्लैंड ओवल, 2018
334/5 ऑस्ट्रेलिया सिडनी, 2021
329/7 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन, 2021

टेस्ट की चौथी पारी में हाईएस्ट टोटल
टीम स्कोर लक्ष्य नतीजा खिलाफ मैदान साल
इंग्लैंड 654/5 696 ड्रॉ दक्षिण अफ्रीका डरबन 1939
न्यूजीलैंड 451 550 हार इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2002
दक्षिण अफ्रीका 450/7 458 ड्रॉ भारत जोहानिसबर्ग 2013
पाकिस्तान 450 490 हार ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 2016
भारत 445 493 हार ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 1978
पाकिस्तान 443/7 506 ड्रॉ ऑस्ट्रेलिया कराची 2022
न्यूजीलैंड 440 479 हार इंग्लैंड नॉटिंघम 1973
न्यूजीलैंड 431 553 हार इंग्लैंड नेपियर 2008
भारत 429/8 438 ड्रॉ इंग्लैंड ओवल 1979
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें