फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: शुभमन गिल ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाया सवाल! बीसीसीआई ने इशारों-इशारों में दे दी चेतावनी

Sun, 11 Jun 2023 04:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के सलामी बल्लेबाज गिल ने इंटरनेट पर एक पोस्ट में आउट होने पर अंपायरों को निशाना बनाकर अपनी निराशा व्यक्त की। शुभमन ने शनिवार देर रात एक ग्रीन के कैच की तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन
शुभमन गिल और कैमरन ग्रीन का कैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 444 रन का लक्ष्य मिला है। मैच के चौथे दिन शनिवार (10 जून) को भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हुई। ओपनर शुभमन गिल दूसरी पारी में विवादास्पद फैसले का शिकार बने। आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले गिल ने 19 गेंद पर 18 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने उनका कैच लिया। हालांकि, ग्रीन के कैच पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों का मानना है कि उन्होंने सफाई से कैच नहीं लिया।
विज्ञापन


भारत के सलामी बल्लेबाज ने बाद में इंटरनेट पर एक पोस्ट में आउट होने पर अंपायरों को निशाना बनाकर अपनी निराशा व्यक्त की। शुभमन ने शनिवार देर रात एक ग्रीन के कैच की तस्वीर शेयर की। हालांकि, शुभमन के इस रवैये से बीसीसीआई नाखुश लग रहा है। उसने बहस जारी रखने पर शुभमन को इशारों-इशारों में चेतावनी दे दी है।

विज्ञापन

पूरा मामला क्या है?
भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने सात ओवर में 41 रन की साझेदारी कर ली थी। ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज टेस्ट मैच में वनडे के अंदाज में खेल रहे हैं। आठवें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी के लिए स्कॉट बोलैंड को बुलाया। बोलैंड ने पहली गेंद गुड लेंग्थ पर पटकी। गिल डिफेंस करना चाह रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गली में कैमरन ग्रीन के पास चली गई। ग्रीन ने बाई ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से कैच लिया। ऐसा लगा रहा था कि गेंद जमीन पर लगी है, लेकिन थर्ड अंपायर ने गिल को आउट दिया।
 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने दिया बयान
थर्ड अंपायर के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। इसी बीच, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मामले को तूल नहीं देने के लिए कहा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजीव शुक्ला ने गिल को इशारों-इशारों में संदेश देते हुए कहा, ''हमें इस पर विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए। हमें तीसरे अंपायर के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।"
विज्ञापन

कैच लेने वाले ग्रीन ने क्या कहा?
दिन के खेल के बाद मीडिया से बात करते हुए कैमरून ग्रीन ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ''उस समय मुझे निश्चित रूप से लगा कि मैंने इसे पकड़ लिया है। मैंने सोचा कि कैच साफ है और फिर गेंद को फेंक दिया। जाहिर तौर पर इसमें कोई संदेह नहीं दिखा और फिर इसे तीसरे अंपायर पर छोड़ दिया गया। वह हमसे सहमत थे।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें