फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में इस खिलाड़ी के नहीं होने से कुंबले हैरान, बोले- चयनकर्ताओं ने की चूक

Thu, 11 May 2023 07:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले के लिए टीमों का एलान कर दिया है। टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को चुना गया है। वहीं, ईशान किशन बैकअप विकेटकीपर होंगे।
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सात से 12 जून तक इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले के लिए टीमों का एलान कर दिया है। टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को चुना गया है। वहीं, ईशान किशन बैकअप विकेटकीपर होंगे। हालांकि, भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि टीम में अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को रखना चाहिए था।
विज्ञापन


साहा ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 मैचों में गुजरात टाइटंस के लिए 273 रन बनाए हैं। गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। कुंबले का कहना है कि चयनकर्ताओं ने ट्रिक मिस कर दी। जियो सिनेमा पर कमेंट्री करते हुए कुंबले ने कहा, ''ऋद्धिमान साहा को देखिए, वह सिर्फ विकेट के पीछे ही नहीं बल्कि विकेट के आगे भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें निरंतरता है।''

ऋद्धिमान साहा - फोटो : twitter@Wriddhipops
'साहा को टीम का हिस्सा होना चाहिए'
कुंबले ने कहा, ''उनके ऊपर किसी का ध्यान नहीं जाता लेकिन वह भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक है। मुझे लगता है कि चयनकर्ता विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की टीम चुनने में चूक कर गए। साहा को टीम का हिस्सा होना चाहिए था। मैं जानता हूं कि केएस भरत टीम में हैं और उन्होंने मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया है।''

राहुल की जगह चुने गए ईशान किशन
बीसीसीआई ने आठ मई (सोमवार) को केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का एलान किया था। राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को चुना गया है। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और उमेश यादव भी चोटिल हैं। दोनों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रख रही है।
विज्ञापन

केएल राहुल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें