फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: इंग्लैंड सीरीज से पहले घायल हुए इशांत शर्मा, उंगली में लगी चोट, लगवाने पड़े तीन टांके

Fri, 25 Jun 2021 05:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में इशांत को अपनी ही गेंद पर ड्राइव रोकने के दौरान उंगली में चोट लगी थी
विज्ञापन
इशांत शर्मा - फोटो : ईएसपीएन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा घायल हो गए हैं। उनकी उंगली में तीन टांके लगे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में इशांत को अपनी ही गेंद पर ड्राइव रोकने के दौरान उंगली में चोट लगी थी। सूत्र ने कहा, 'इशांत शर्मा को गेंद रोकने के दौरान दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। उनकी उंगली में तीन टांके लगे हैं। मगर इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले वह फिट हो जाएंगे।' बता दें कि न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम इस वक्त लंदन में है। टीम इंडिया को अभी तीन सप्ताह का ब्रेक मिला है। टीम 14 जुलाई को फिर नॉटिंघम में एकत्र होगी और चार अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें