फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2021: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रिजर्व डे टिकट के दामों में करेगा कटौती, जानें क्या होगा नया मूल्य

Mon, 21 Jun 2021 06:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रखे रिजर्व डे के टिकटों में छूट देने का एलान किया है। दोनों देशों के बीच साउथम्पटन में चल रहे फाइनल में चौथे दिन का खेल बारिश के चलते अभी तक शुरू नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा है। खराब मौसम और बारिश के चलते अभी तक चौथे दिन का खेल शुरू नहीं हो सका है। इस तरह पहले सत्र का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। चौथे दिन का खेल होगा या नहीं अभी इस पर संशय बरकार है। क्योंकि मौजूदा समय में साउथम्पटन में बारिश हो रही है। इस बीच आईसीसी ने फाइनल देखने वाले दर्शकों के लिए राहत भरी खबर दी है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के रिजर्व दिन के टिकटों की दरों में कटौती करेगा। पहले दिन का खेल बुरी तरह से बारिश की भेट चढ़ गया था जबकि दूसरे दिन 64.4 ओवर का ही खेल हो सका। वहीं रविवार को तीसरे दिन 76.3 ओवर फेंके जा सके।

बारिश के कारण चौथे दिन के पहले सत्र का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रिजर्व डे के तौर पर रखे गये छठे दिन का इस्तेमाल होना तय है। आईसीसी के एक सूत्र ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, जी हां, छठे दिन के टिकटों के दाम कम किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह ब्रिटेन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए एक प्रचलित मानक है। चूंकि टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम में सिर्फ केवल ब्रिटेन के निवासी ही आ सकते हैं ऐसे में आईसीसी भी उन दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है। 

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टिकटों को तीन श्रेणी में रखा गया है, जिसमें 150 जीबीपी लगभग 15,444 रुपये, 100 जीबीपी 10,296 रुपये और 75 जीबीपी 7,722 रुपये शामिल हैं। छठे दिन के खेल के लिए आईसीसी द्वारा तय किये दाम 100 जीबीपी 10,296 रुपये, 75 जीबीपी 7,722 रुपये और 50 जीबीपी 5,148 रुपये हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें