फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 3: आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल का एलान; भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को मिला मुश्किल ड्रॉ

Wed, 14 Jun 2023 09:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज से होगी। ऑस्ट्रेलिया 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट बर्मिंघम में खेलेगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण (2023-25) के शेड्यूल का आधिकारिक एलान हो गया है। आईसीसी ने बुधवार (14 जून) को कार्यक्रम की घोषणा की। तीसरे संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज से होगी। ऑस्ट्रेलिया 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट बर्मिंघम में खेलेगा। उसके बाद लॉर्ड्स, लीड्स, मैनचेस्टर और ओवल में बाकी बचे चार मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम की बात करें तो इस चक्र उसे मुश्किल ड्रॉ मिला है। उसे वेस्टइंडीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। वहीं, भारत अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के किस टीम के खिलाफ कितने मैच?
भारतीय टीम विदेशी दौरों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं, घरेलू मैदान पर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों के लिए भारत आएगी। वहीं, बांग्लादेश भारतीय जमीन पर दो टेस्ट खेलेगा।

ऑस्ट्रेलिया का यह है शेड्यूल
मौजूदा टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट खेलेगी। उसे इस चक्र में न्यूजीलैड और श्रीलंका का दौरा भी करना है। इस दौरान दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, घर में कंगारू टीम भारत के खिलाफ पांच, पाकिस्तान के खिलाफ तीन और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगी।
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड का शेड्यूल
इंग्लिश टीम 10 टेस्ट मैच घर में और 11 मैच विदेशी मैदान पर खेलेगी। वह ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टइंडीज (तीन टेस्ट) और श्रीलंका (दो टेस्ट) की मेजबानी करेगी। इंग्लैंड पांच टेस्ट के लिए भारत, तीन टेस्ट के लिए पाकिस्तान और तीन टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगा।

दक्षिण अफ्रीका को मिला सबसे आसान ड्रॉ
दक्षिण अफ्रीकी टीम को सबसे आसान ड्रॉ मिला है। उसे अपने घरेलू मैदान पर तीन एशियाई टीमों का सामना करना है। पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत की टीम अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट मैच खेलेंगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका इस चक्र में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का दौरा करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें