फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत की विकेटकीपिंग पर साहा का बयान, पहली कक्षा में कोई बीजगणित नहीं सीख लेता

Fri, 22 Jan 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ऋषभ पंत और ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शुक्रवार को कहा कि ऋषभ पंत विकेटकीपर के रूप में धीरे-धीरे सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोई पहली ही कक्षा में 'बीजगणित' सीख लेता है।

विज्ञापन


कोई भी पहली कक्षा में बीजगणित नहीं सीखता
साहा ने गाबा में मैच के पांचवें दिन नाबाद 89 रन की पारी खेलने वाले पंत की तारीफ करते हुए कहा, 'कोई भी पहली कक्षा में बीजगणित नहीं सीखता। आप हमेशा एक-एक कदम आगे बढ़ते हैं। पंत अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा है और निश्चित रूप से सुधार (विकेटकीपिंग) करेगा। उसने हमेशा परिपक्वता दिखाई है और खुद को साबित किया है। लंबे समय के लिए यह भारतीय टीम के लिए अच्छा है।'

चयन की माथापच्ची टीम प्रबंधन पर छोड़ दीजिए
राष्ट्रीय टीम के शीर्ष विकेटकीपर माने जाने वाले साहा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पंत की साहसिक पारी के बाद उनके लिए टीम के दरवाजे बंद हो जाएंगे। वह अपना सर्वश्रेष्ठ करना जारी रखेंगे और चयन की माथापच्ची टीम प्रबंधन पर छोड़ देना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पंत और हमारा रिश्ता मैत्रीपूर्ण है
ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक श्रृंखला जीतने के बाद भारत लौटे साहा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'आप पंत से पूछ सकते हैं, हमारा रिश्ता मैत्रीपूर्ण है और हम दोनों अंतिम 11 में जगह बनाने वालों की मदद करते हैं। व्यक्तिगत तौर पर हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मैं इसे नंबर एक और दो के तौर पर नहीं देखता। जो अच्छा करेगा टीम में उसे मौका मिलेगा। मैं अपना काम करता रहूंगा। चयन मेरे हाथ में नहीं है, यह प्रबंधन पर निर्भर करता है।'

धोनी, धोनी ही रहेंगे
उन्होंने कहा, 'वन-डे और टी-20 प्रारूप से बाहर होने के बाद उसने जो जज्बा दिखाया वह वास्तव में असाधारण है।' ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद पंत की तुलना दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी से की जाने लगी है लेकिन साहा ने कहा, 'धोनी, धोनी ही रहेंगे और हर किसी की अपनी पहचान होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें