फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से पहले ऋद्धिमान साहा ने लगाई अपने बल्ले में धार, 20 बॉल पर ठोका शतक

Sat, 24 Mar 2018 03:43 PM IST
स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋद्धिमान साहा - फोटो : file
विज्ञापन

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने कोलकाता में खेले गए एक क्लब मैच में महज 20 बॉल खेलकर शतक जड़ा। उनकी इस आतिशी पारी को देखकर लग रहा है जैसे वह आईपीएल से पहले अपने बल्ले की धार चेक करने इस मैच में उतरे थे। साहा ने शनिवार को जेसी मुखर्जी ट्रॉफी टूर्नामेंट में मोहन बागान की ओर खेलते हुए बीएनआर रिक्रिएशन क्लब के खिलाफ 102 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में बीएनआर रिक्रिएशन क्लब की टीम ने निर्धारिक 10 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 151 रन बनाए। इसके जवाब में ऋद्धिमान साहा ने शुभोमोय दास के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की और सिर्फ 7 ओवर में ही मैच को खत्म कर दिया। 

साहा ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 14 छक्के लगाए। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज दास ने 22 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि इस साल साहा आईपीएल में हैदराबाद सनराइजर्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। जनवरी में हुई आईपीएल नीलामी में हैदराबाद ने साहा को 5 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें