गाले टेस्ट की हार का बदला लेने कोलंबो टेस्ट में उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चो में विराट कोहली की यंग ब्रिगेड श्रीलंकाईयों पर भारी रही।
दूसरे टेस्ट में मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे की शतकीय साझेदारी और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया सीरीज में पहली जीत के करीब पहुंच गई है।
लेकिन अभी दूसरा टेस्ट मैच निपटा भी नहीं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को तीसरे टेस्ट की चिंता सताने लगी है। बात भी कुछ ऐसी ही है, क्योंकि टीम को एक नहीं दो बड़े झटके लगे है।