फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशु मलिक ने जीता रजत पदक, दिव्या कांस्य से चूकीं

Fri, 17 Jan 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पहलवान अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

युवा पहलवान अंशु मलिक को शुक्रवार को रोम रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किग्रा फाइनल में हारने से रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि दिव्या काकरान कांस्य पदक प्ले-आफ में हारकर पोडियम स्थान हासिल करने से चूक गईं। 

विज्ञापन


अंशु ने ट्रायल्स की शानदार फार्म जारी रखते हुए सीनियर स्तर पर अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक हासिल किया। हालांकि वह स्वर्ण पदक मुकाबले में नाईजीरिया की ओडुनायो एडेकुओरोये से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गईं। 

18 साल की भारतीय पहलवान ने फाइनल में पहुंचने तक दबदबा बनाया हुआ था जिसमें उन्होंने अमेरिका की जेना रोस बर्कर्ट, नार्वे की ग्रेस बुलेन और कनाडा की 2019 विश्व चैम्पियन लिंडा मोरेस को हराया था। अंशु ने ट्रायल्स के दौरान विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पूजा ढांडा को हराकर उलटफेर किया था। लेकिन दिव्या को खाली हाथों लौटना पड़ा, वह कनाडा की डेनियल सुजाने लापागे से हार गईं। 
विज्ञापन


भारत एक और पदक की उम्मीद कर सकता है क्योंकि 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट को अभी 53 किग्रा वजन वर्ग में भाग लेना है। निर्मला देवी भी 50 किग्रा वर्ग में अपना अभियान शुरू करेंगी। किरण पहले ही 76 किग्रा स्पर्धा से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें