फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

WPL: महिला प्रीमियर लीग में पहले रन से लेकर अर्धशतक और मेडन ओवर तक, किसने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Mar 2023 02:42 PM IST

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बना दिए। जवाब में गुजरात जाएंट्स की टीम 15.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL


मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। उनके अलावा हीली मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैथ्यूज ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। अमेलिया केर ने 24 गेंद पर नाबाद 45 रन ठोक दिए। गेंदबाजी में मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। हरमनप्रीत ने तो सात गेंदों पर लगातार सात चौके भी लगाए।


टूर्नामेंट में पहली बार क्या-क्या हुआ?

महिला प्रीमियर लीग के लिए यह ऐतिहासिक मैच था। भारत में महिला क्रिकेट की नई शुरुआत हुई है। टूर्नामेंट के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया। पहले रन से लेकर अर्धशतक तक, पहले विकेट से लेकर मेडन ओवर तक, हम आपको यहां बता रहे कि किसने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।


महिला प्रीमियर लीग इतिहास की खास उपलब्धियां
उपलब्धि  खिलाड़ी का नाम टीम का नाम
टूर्नामेंट में पहला रन यास्तिका भाटिया मुंबई इंडियंस
पहला चौका हीली मैथ्यूज मुंबई इंडियंस
पहला छक्का हीली मैथ्यूज मुंबई इंडियंस
पहला विकेट तनुजा कंवर गुजरात जाएंट्स
आउट होने वाली पहली बल्लेबाज यास्तिका भाटिया मुंबई इंडियंस
पहली गेंद फेंकने वाली खिलाड़ी एश्ले गार्डनर गुजरात जाएंट्स
पहला अर्धशतक हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस
पहला मेडन ओवर अमेलिया केर मुंबई इंडियंस
मैच में पहली बार चार विकेट सायका इशाक मुंबई इंडियंस
पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस
पहली जीत - मुंबई इंडियंस
पहली हार - गुजरात जाएंट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next