फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL RCB Women Full Squad: स्मृति मंधाना-एलिस पैरी को खरीदकर मजबूत बना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, देखें पूरी टीम

Tue, 14 Feb 2023 08:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WPL 2023 RCB Women Full Squad List : आरसीबी ने भारत की स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी, मेगन सुट, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीका की डेन वान निकर्क को खरीदकर एक मजबूत टीम तैयार की है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और एलिस पैरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई में हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी ने अपनी महिला टीम के लिए 18 खिलाड़ी खरीदे हैं। आरसीबी ने भारत की स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी, मेगन सुट, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीका की डेन वान निकर्क को खरीदकर एक मजबूत टीम तैयार की है।
विज्ञापन

आरसीबी ने 18 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 11.90 करोड़ रुपये खर्च किए। उसके पर्स में 10 लाख रुपये शेष रह गए। आरसीबी ने स्मृति मंधाना के लिए सबसे ज्यादा 3.40 करोड़ रुपये खर्च किए। मंधाना इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। आरसीबी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के लिए भी बड़ी रकम खर्च की। ऋचा को आरसीबी ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया की तीन खिलाड़ी आरसीबी में शामिल
आरसीबी ने नीलामी में कुल 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा। नियमों के मुताबिक, एक टीम के पास कम से कम 15 और अधितकम 18 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति थी। इनमें छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती थीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। उसने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की एक-एक खिलाड़ी को भी खरीदा।
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाड़ी
खिलाड़ी  देश कीमत
स्मृति मंधाना भारत 3.40 करोड़ रुपये
ऋचा घोष भारत 1.90 करोड़ रुपये
एलिस पैरी ऑस्ट्रेलिया 1.70 करोड़ रुपये
रेणुका सिंह भारत 1.50 करोड़ रुपये
सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड 50 लाख रुपये
हीथर नाइट इंग्लैंड 40 लाख रुपये
मेगन सुट ऑस्ट्रेलिया 40 लाख रुपये
कनिका आहूजा भारत 35 लाख रुपये
डेन वान निकर्क दक्षिण अफ्रीका  30 लाख रुपये
एरिन बर्न्स ऑस्ट्रेलिया 30 लाख रुपये
प्रीति बोस भारत 30 लाख रुपये
कोमल जानजाद भारत 25 लाख रुपये
आशा शोबाना भारत 10 लाख रुपये
दिशा कासत भारत 10 लाख रुपये
इंद्राणी रॉय भारत 10 लाख रुपये
पूनम खेमनार भारत 10 लाख रुपये
सहाना पवार भारत 10 लाख रुपये
श्रेयंका पाटिल भारत  10 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें