फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Delhi Capitals Full Squad: पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने वाली जेमिमा को दिल्ली ने खरीदा, देखें पूरी टीम

Tue, 14 Feb 2023 12:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WPL 2023 Delhi Capitals Full Squad List : दिल्ली ने जेमिमा और शेफाली के लिए कुल 4.20 करोड़ रुपये खर्च किए। उसने जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा को दो करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई में हुई। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अपनी महिला टीम के लिए 18 खिलाड़ियों को खरीदा है। उसने महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत दिलाने वाली भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को टीम में शामिल किया है। वहीं, विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा को भी दिल्ली ने खरीदा।
विज्ञापन

दिल्ली ने जेमिमा और शेफाली के लिए कुल 4.20 करोड़ रुपये खर्च किए। उसने जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा को दो करोड़ रुपये में खरीदा। इनदोनों के अलावा दिल्ली ने विदेशी अनुभवी खिलाड़ियों पर भी पैसे खर्च किए। उसने ऑस्ट्रेलिया को कई विश्व कप ट्रॉफी जिताने वाली मेग लेनिंग को भी खरीदा। लेनिंग के अलावा दिल्ली ने दक्षिण अफ्रीका की मरिजान कैप को भी टीम में शामिल किया।

दिल्ली ने खरीदे 12 भारतीय खिलाड़ी
दिल्ली ने नीलामी में कुल 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा। नियमों के मुताबिक, एक टीम के पास कम से कम 15 और अधितकम 18 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति थी। इनमें छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती थीं। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। उसने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका की एक-एक खिलाड़ी को भी खरीदा।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी
खिलाड़ी देश कीमत
जेमिमा रोड्रिग्ज भारत 2.20 करोड़ रुपये
शेफाली वर्मा भारत 2.00 करोड़ रुपये
मरिजान कैप दक्षिण अफ्रीका 1.50 करोड़ रुपये
मेग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया 1.10 करोड़ रुपये
एलिस कैप्सी इंग्लैंड 75 लाख रुपये
शिखा पांडेय भारत 60 लाख रुपये
जेस जोनासेन ऑस्ट्रेलिया 50 लाख रुपये
लाउरा हैरिस ऑस्ट्रेलिया 45 लाख रुपये
राधा यादव भारत 40 लाख रुपये
अरुंधती रेड्डी  भारत  30 लाख रुपये
मिन्नू मनी भारत 30 लाख रुपये
पूनम यादव भारत 30 लाख रुपये
स्नेहा दीप्ति भारत 30 लाख रुपये
तानिया भाटिया भारत 30 लाख रुपये
तितास साधू भारत 25 लाख रुपये
जासिया अख्तर भारत 20 लाख रुपये
अपर्णा मंडल भारत 10 लाख रुपये
तारा नोरिस अमेरिका 10 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें