फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026 Schedule: 9 जनवरी से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का चौथा सत्र, इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

Thu, 27 Nov 2025 03:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women's Premiere League 2026 Schedule: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का गुरुवार को कार्यक्रम जारी हो गया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी से होगी, जिसका फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के सभी मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग 2026 का गुरुवार को कार्यक्रम जारी हो गया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी से होगी, जिसका फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल 2026 के सभी मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे मुकाबले, 5 फरवरी को फाइनल
महिला प्रीमियर लीग के चेयरपर्सन जयेश जॉर्ज ने डब्ल्यूपीएल की मेगा नीलामी में कहा, 'महिला प्रीमियर लीग का आगामी सत्र नवी मुंबई में खेला जाएगा और फाइनल वडोदरा में होगा।' लीग एक बार फिर कारवां मॉडल में खेली जाएगी, टूर्नामेंट का पहला हाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद इसे वडोदरा ले जाया जाएगा, जहां फाइनल 5 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

खिताब का बचाव करने उतरेगी मुंबई
दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस गत विजेता के रूप में उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराकर महिला प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीता था। इससे पहले मुंबई 2023 में विजेता बनी थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सिर्फ एक बार डब्ल्यूपीएल  (2024) का खिताब जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें