महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन भी रंगारंग अंदाज में हुआ। फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने समापन समारोह में चार चांद लगाए। उनके अलावा मशहूर गायक तलविंदर ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। बता दें कि, आज डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली अपने पहले खिताब का लक्ष्य लेकर उतरी है जबकि आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगी।
मलाइका और तलविंदर की धुनों पर झूमे प्रशंसक
मलाइका अरोड़ा और तलविंदर ने शानदार परफॉर्मेंस से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर समापन समारोह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : WPL
पहले खिताब के लिए बेताब दिल्ली
लगातार चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली को अपने पहले खिताब की तलाश है। दिल्ली को लगातार तीन बार फाइनल मैच में हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह फाइनल में पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के बाद पहली जीत के लिए बेताब है।
आरसीबी
- फोटो : WPL
आरसीबी की नजर दूसरे खिताब पर
पूर्व चैंपियन आरसीबी ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की अपनी क्षमता भी साबित की है। इसी जुझारूपन की बदौलत उसने लगातार पांच जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए इतिहास रचा। वह डब्ल्यूपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इस सत्र में आरसीबी की किसी न किसी खिलाड़ी ने जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसे हराना किसी भी टीम के लिए चुनौती बन गई है। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी दूसरा खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी।
आरसीबी बनाम दिल्ली
- फोटो : WPL-X
फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
दिल्ली: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, एल. वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।