फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: सत्र के बीच मुंबई इंडियंस को लगा झटका, चोट के कारण कमालिनी बाहर; इस भारतीय स्पिनर को किया शामिल

Tue, 20 Jan 2026 05:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस की विकेटकीपर बल्लेबाज जी. कमालिनी चोट के कारण बाहर हो गई हैं। मुंबई ने वैष्णवी शर्मा को उनकी जगह टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
जी. कमालिनी - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का सीजन जारी है और बीच सत्र में ही गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमालिनी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। मुंबई इंडियंस ने हालांकि, कमालिनी की जगह भारतीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा को कमालिनी की जगह टीम में शामिल किया है। वैष्णवी ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से वैष्णवी ने किया था डेब्यू
कमालिनी ने डब्ल्यूपीएल के इस सत्र में पांच मैचों में से चार में पारी की शुरुआत की जिसमें उन्होंने 97.40 के स्ट्राइक रेट से केवल 75 रन बनाए। डब्ल्यूपीएल ने एक बयान में कहा कि वैष्णवी शर्मा 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में शामिल होंगी। वैष्णवी 2025 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थीं। उन्होंने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसे भारत ने 5-0 से जीता था। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से अच्छा प्रभाव डाला और पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

तालिका में दूसरे स्थान पर है मुंबई
इस बीच मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल पांच मैचों में दो जीत के साथ चार अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट की हार से की थी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के खिलाफ लगातार जीत हासिल करके वापसी की। हालांकि, यूपी वॉरियर्स के खिलाफ लगातार दो हार के बाद उनके अभियान को झटका लगा। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला आज वडोदरा के कोटंबी स्थित बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस की नजरें इस मैच से वापसी करने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें