फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026 Mega Auction: महिला प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी आज, 277 खिलाड़ी होंगी शामिल; दीप्ति पर रहेंगी नजरें

Thu, 27 Nov 2025 10:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women's Premiere League 2026 Mega Auction: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र से पहले गुरुवार को खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होगी। इस बार रिकॉर्ड 277 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगी, जबकि उपलब्ध स्लॉट सिर्फ 73 हैं। नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी और भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2026 नीलामी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के लिए मेगा बोली गुरुवार को होगी। इसमें 277 खिलाड़ी शामिल होंगी। पांच फ्रेंचाइजी के पास 50 भारतीय खिलाड़ियों और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। इस मेगा बोली का मुख्य आकर्षण महिला विश्व कप की विजेता टीम भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश ने रिलीज कर दिया था। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति के पास इस बार सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है। विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद कई फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में लेना चाहेंगी। हालांकि, यूपी उन्हें वापस लेने के लिए आरटीएम (राइट टू मैच कार्ड) का उपयोग भी कर सकती है। अब तक स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं जिन्हें 2023 में बंगलूरू ने अपने साथ जोड़ा था। ऑक्शन में गेंदबाज श्री चरणी, क्रांति गौड़ और ओपनर प्रतिका रावल भी बड़ी कमाई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों की होगी भारी मांग
वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया था। अगर क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ी धनराशि के मामले में दीप्ति की बराबरी कर लें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। इन दोनों ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके प्रभावित किया था। हरलीन देओल, रेणुका सिंह और स्नेह राणा भी नीलामी का हिस्सा हैं।

इन विदेशी खिलाड़ियों पर नजर
विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली द.अफ्रीकी कप्तान एल. वोलवार्ड्ट, नादिन डीक्लार्क, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, लिचफील्ड, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, इंग्लैंड की एक्लेस्टोन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

टीमों का शेष पर्स (रुपये)

टीम शेष पर्स (रुपये)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6.15 करोड़
मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 5.7 करोड़
गुजरात जायंट्स 9 करोड़
यूपी वॉरियर्स 14.5 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें