गुजरात जाएंट्स ने गुरुवार को तेज गेंदबाज जिंतीमणि कलिता को तितास साधु की जगह टीम में शामिल किया। दरअसल, 21 वर्षीय साधु को महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से पहले टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला।
10 लाख की कीमत पर बनीं गुजरात का हिस्सा
अब फ्रेंचाइजी ने तितास साधु की जगह तेज गेंदबाज जिंतीमणि कलिता को टीम में शामिल किया। इससे पहले कलिता मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं। उन्होंने डब्ल्यूपीएल में इस टीम के लिए कुल 13 मुकाबले खेले। अब वह गुजरात से जुड़ गईं हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी को 10 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है।