फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026 Final: दिल्ली और आरसीबी के बीच आज होगी महिला प्रीमियर लीग की खिताबी टक्कर, अब तक कौन-कौन बना विजेता?

Thu, 05 Feb 2026 03:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Womens Premiere League Final: महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का रोमांच फाइनल के साथ गुरुवार को थम जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम के सिर डब्ल्यूपीएल का ताज सजेगा।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम आरसीबी - फोटो : WPL-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का रोमांच फाइनल के साथ गुरुवार को थम जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम के सिर डब्ल्यूपीएल का ताज सजेगा। जहां आरसीबी की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी, वहीं दिल्ली पहला खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
विज्ञापन

दिल्ली बनाम आरसीबी - फोटो : WPL-X

पहले खिताब के लिए बेताब दिल्ली

लगातार चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली को अपने पहले खिताब की तलाश है। दिल्ली को लगातार तीन बार फाइनल मैच में हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह फाइनल में पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के बाद पहली जीत के लिए बेताब है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरा भरोसा जताया है, जिसमें तेज गेंदबाज चिनेल हेनरी और नंदनी शर्मा ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। नंदनी ने इस सत्र में अभी तक 16 विकेट लेकर भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा पेश किया है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बल्लेबाजी की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइनअप भी लय में आने लगी है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में लिजेल ली ने उपयोगी योगदान दिया। शेफाली वर्मा ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शीर्ष क्रम की भरोसेमंद बल्लेबाज एल. वोलवार्ड्ट ने पूरे सत्र में टीम को वह स्थिरता प्रदान की है।

आरसीबी बनाम दिल्ली - फोटो : WPL-X

आरसीबी की नजर दूसरे खिताब पर

पूर्व चैंपियन आरसीबी ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की अपनी क्षमता भी साबित की है। इसी जुझारूपन की बदौलत उसने लगातार पांच जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए इतिहास रचा। वह डब्ल्यूपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इस सत्र में आरसीबी की किसी न किसी खिलाड़ी ने जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसे हराना किसी भी टीम के लिए चुनौती बन गई है। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी दूसरा खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी। 

पिछले दो मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करके अच्छी लय के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। मंधाना की टीम की खासियत एक संतुलित और महत्वपूर्ण क्षणों में शानदार प्रदर्शन करना है। वह उम्मीद कर रही होंगी कि कुछ और खिलाड़ी इस खिताबी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती को ध्वस्त करने में योगदान देंगे। श्रेयंका पाटिल टीम को स्पिन विभाग में मजबूती प्रदान करती हैं, जिसका प्रमाण गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मिली जीत में देखने को मिला, जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए थे।

विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, एल. वोलवार्ड्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयंका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघरे, लिन्सी स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वॉल, राधा यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें