महिला प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डब्ल्यूपीएल के कार्यक्रम का एलान कर दिया। पहली बार इस लीग का आयोजन चार शहरों में होगा। इनमें बड़ौदा, बंगलूरू, मुंबई और लखनऊ शामिल हैं।
टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे
इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।
गुजरात और आरसीबी के बीच खेला जाएगा पहला मैच
डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत बड़ौदा के नवनिर्मित बीसीए स्टेडियम में होगी। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बड़ौदा और लखनऊ दोनों ही पहली बार लीग की मेजबानी करेंगे जबकि मुंबई ने आयोजन स्थल की लिस्ट में वापसी की है। डब्ल्यूपीएल 2024 का आयोजन बंगलूरू और नई दिल्ली में किया गया था।
मुंबई में होगा फाइनल
इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मार्च को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, मौजूदा चैंपियन आरसीबी का पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां उनका सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।
लखनऊ में खेले जाएंगे चार मैच
पहली बार लीग की मेजबानी कर रहा लखनऊ तीन मार्च से घरेलू टीम यूपी वारियर्स के चार मैचों का आयोजन करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया, टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में होगा जिसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) अंतिम दो लीग मैच और दो प्ले ऑफ मुकबालों- एलिमिनेटर (13 मार्च) और फाइनल की मेजबानी करेगा।
प्रत्येक दिन खेला जाएगा एक मैच
तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। पिछले सत्र के प्रारूप को जारी रखते हुए प्रत्येक दिन एक ही मैच होगा।
महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा कार्यक्रम
| तारीख |
मैच |
स्थान |
| 14 फरवरी |
गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू |
वडोदरा |
| 15 फरवरी |
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
वडोदरा |
| 16 फरवरी |
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स |
वडोदरा |
| 17 फरवरी |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू |
वडोदरा |
| 18 फरवरी |
गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
| 19 फरवरी |
यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
वडोदरा |
| 21 फरवरी |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस |
बंगलूरू |
| 22 फरवरी |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स |
बंगलूरू |
| 24 फरवरी |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम यूपी वॉरियर्स |
बंगलूरू |
| 25 फरवरी |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स |
बंगलूरू |
| 26 फरवरी |
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स |
बंगलूरू |
| 27 फरवरी |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम गुजरात जायंट्स |
बंगलूरू |
| 28 फरवरी |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस |
बंगलूरू |
| 1 मार्च |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
बंगलूरू |
| 3 मार्च |
यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स |
लखनऊ |
| 6 मार्च |
यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस |
लखनऊ |
| 7 मार्च |
गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
लखनऊ |
| 8 मार्च |
यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू |
लखनऊ |
| 10 मार्च |
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स |
मुंबई |
| 11 मार्च |
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू |
मुंबई |
| 13 मार्च |
एलिमिनेटर |
मुंबई |
| 15 मार्च |
फाइनल |
मुंबई |
नोट: सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।