फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: मुंबई की इस बल्लेबाज ने ठोका ऑरेंज कैप के लिए दावा, बना चुकी 450+ रन; पर्पल कैप के लिए इनके बीच टक्कर

Sat, 15 Mar 2025 04:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हम यहां आपको इस टूर्नामेंट में अबतक सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
नेट सिवर ब्रंट-अमेलिया कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली अपने खिताब के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि मुंबई की नजर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं। बहरहाल, हम यहां आपको इस टूर्नामेंट में अबतक सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

ऑरेंज कैप की दौड़ में ये बल्लेबाज चल रही आगे
आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज को फाइनल के बाद ऑरेंज कैप दी जाती है। फिलहाल इस मामले में शीर्ष पर मुंबई इंडियंस की धाकड़ बल्लेबाज नेट सिवर ब्रंट चल रही हैं। इंग्लैंड की 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अबतक खेले आठ मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 416 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* का रहा। दूसरे स्थान पर आरसीबी की एलिस पेरी हैं जिन्होंने 372 रन बनाए। हालांकि, अब आरसीबी का सफर समाप्त हो चुका है। ऐसे में उनका ब्रंट को पीछे छोड़ना नामुमकिन है। 

महिला प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50
नेट सिवर-ब्रंट (MI) 9 493 80* 156.50 - 5
एलिस पेरी (RCB) 8 372 90* 148.80 - 4
हीली मैथ्यू (MI) 9 304 77 126.66 - 3
शेफाली वर्मा (DC) 8 300 80* 157.89 - 1
मेग लैनिंग (DC) 8 263 92 117.93 - 3

पर्पल कैप के लिए इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग
जिस तरह से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज को ऑरेंज कैप थमाई जाती है ठीक उसी तरह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाज पर्पल कैप की दावेदार होती है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और मुंबई इंडियंस की हीली मैथयूज 17 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। मुंबई की अमेलिया कर टक्कर दे रही हैं। उन्होंने अबतक 16 विकेट हासिल किए हैं। 

महिला प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

खिलाड़ी मैच विकेट इकोनॉमी
हीली मैथ्यूज (MI) 9 17 8.10
अमेलिया कर (MI) 9 16 7.93
जॉर्जिया वेयरहम (RCB) 8 12 8.79
काशवी गौतम (GG) 9 11 6.45
जेस जोनासेन (DC) 7 11 8.19


ये भी पढ़ें: WPL 2025: फाइनल में सीधे पहुंचने से चूकी MI, राह का कांटा बनी RCB, अब खेलना होगा गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें