फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2025: यूपी वॉरियर्स को लगा तगड़ा झटका, कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण बाहर, दीप्ति शर्मा को मिली जिम्मेदारी

Sun, 09 Feb 2025 03:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को दाएं पैर में चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। यूपी वॉरियर्स की बैटिंग लाइनअप को उनकी कमी महसूस होगी। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि दीप्ति शर्मा की अगुआई में टीम महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
एलिसा हीली-दीप्ति शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 14 फरवरी को टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले यूपी वॉरियर्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम की कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण बाहर हो गई हैं। उनकी जगह भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को कप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले संस्करण में उन्हें यूपी वॉरियर्स की उपकप्तानी करते देखा गया था।
विज्ञापन

पैर में चोट के कारण बाहर हुईं हीली
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को दाएं पैर में चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। यूपी वॉरियर्स की बैटिंग लाइनअप को उनकी कमी महसूस होगी। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि दीप्ति शर्मा की अगुआई में टीम महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करेगी।

WPL 2024 में दीप्ति ने किया था प्रभावित
पिछले संस्करण में दीप्ति इस टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। उन्होंने 98.33 के औसत से आठ पारियों में 295 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 7.23 की इकोनॉमी से 10 विकेट हासिल किए। वह इस टूर्नामेंट में पांचवीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। इसके अलावा वह यूपी वॉरियर्स के लिए दूसरी सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज बनी थीं।

WPL में कप्तानी संभालने वाली तीसरी भारतीय बनीं दीप्ति
यूपी वॉरियर्स की कप्तानी का जिम्मा संभालते ही दीप्ति तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं जिसे महिला प्रीमियर लीग में कप्तानी करने का मौका मिला है। वह स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू) और हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस) के क्लब में शामिल हो गईं। आगामी सीजन में सभी की नजरें अब दीप्ति पर होगीं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे
इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें