फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2024: पिछला फाइनल खेलने वाले दिल्ली कैपिटल्स की दावेदारी इस बार कितनी मजबूत? क्या है टीम की कमजोरी

Wed, 14 Feb 2024 07:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2024 में अपना पहला मुकाबला 23 फरवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस संस्करण से पहले टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। 15 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा जबकि तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। 
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : BCCI and ESPN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आगा 23 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गत विजेता मुंबई इंडियंस और रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से होगी। मैग लैनिंग के नेतृत्व में टीम अपने अभियान की शुरुआत खिताब जीतने की उम्मीद के साथ करना चाहेगी।
विज्ञापन


महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स उपविजेता रही थी। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टीम को सात विकेट से हराकर पहला खिताब जीता था। इस संस्करण में दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग को ऑरेंज कैप से नवाजा गया था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने नौ मुकाबलों में दो अर्धशतकों की मदद से 345 रन बनाए थे।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में फ्रेंचाइजी 2.25 करोंड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी और तीन खिलाड़ियों को शामिल किया। टीम में एनाबेल सदरलैंड को दो करोंड़, अश्वनी कुमारी और अपर्णा मंडल को 10-10 लाख रुपये में शामिल किया गया। 40 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली सदरलैंड पिछले सीजन में गुजरात जाएंट्स का हिस्सा थीं। वहीं, पिछले सीजन में टीम का हिस्सा रहे 15 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा, जिस वजह से टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।
विज्ञापन


आज हम मुंबई इंडियंस की टीम का विश्लेषण करेंगे और जानेंगे कि टीम महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए कितनी तैयार है।
 
गेंदबाजी में विविधता दिल्ली कैपिटल्स की ताकत
दिल्ली कैपिटल्स की ताकत उनकी गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है जो काफी मजबूत है। पिछले वर्ष मारिजनैन कप्प ने नौ विकेट हासिल किए थे। फिलहाल वह फॉर्म में हैं और विरोधियों के लिए काल बनीं हैं। बाएं हाथ की अनुभवी स्पिनर जेस जोनासेन ने भी लीग के पिछले सीजन में नौ विकेट चटकाए थे। टीम में शामिल शिखा पांडे और राधा यादव भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का मजबूत स्तंभ हैं। दोनों दिल्ली के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। इसके अलावा पिछले सत्र में 7.02 के इकॉनमी रेट से छह विकेट चटकाने वाली स्पिनर एलिस कैप्सी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

इन कमजोरियों से निपटना जरुरी
दिल्ली कैपिटल्स का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है लेकिन टीम को बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी खल सकती है। जेस जोनासेन के अलावा टीम में कोई ऐसा बल्लेबाज शामिल नहीं है जो स्पिनर्स के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर सके। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई की अमेलिया केर और हीली मैथ्यूज मुसीबत साबित हुई थीं। फाइनल मैच में साइका इशाक ने दिल्ली के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। चमारी अथापथु इस समस्या का समाधान हो सकती थीं लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन को इस समस्या से निपटने के लिए खास तैयारियां करनी होंगी।

इन अवसरों का लाभ उठा सकती है टीम
पिछले सीजन में जेस जोनासेन को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते देखा गया था, लेकिन वह टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखती हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। महिला प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में पूनम यादव को अधिक मौके नहीं मिल थे, लेकिन फिलहाल उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट एक बार उन्हें आजमा सकता है। वह टीम को स्पिन गेंदबाजी का विकल्प देती हैं।

दिल्ली की ये खिलाड़ी बन सकती है टीम के लिए खतरा
एनाबेल सदरलैंड पर दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में दो करोंड़ रुपए खर्च किए। हालांकि, पिछले सीजन में वह फ्लॉप साबित हुई थीं। 22 वर्षीय ऑलराउंडर को तीन मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने 11.52 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए। एक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी लेकिन सदरलैंड ने 24 रन खर्च कर दिए। अब देखना ये होगा कि क्या सदरलैंड टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरने में कामयाब हो पाती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें