फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: RCB खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती पर काम करेंगी सानिया, बोलीं- क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती

Sat, 04 Mar 2023 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी का पहला मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। सानिया ने कहा कि मैं क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती। जब मुझे मेंटर बनाया गया तो मैं यही सोच रही थी कि मैं क्या करूंगी और लड़कियों से क्या बात करूंगी।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सानिया मिर्जा को टीम का मेंटर बनाया है। टेनिस दिग्गज सानिया क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ नहीं जानती लेकिन उनका मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती बढ़ाने में वह मददगार साबित हो सकती हैं। 
विज्ञापन


आरसीबी का पहला मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। सानिया ने कहा कि मैं क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती। जब मुझे मेंटर बनाया गया तो मैं यही सोच रही थी कि मैं क्या करूंगी और लड़कियों से क्या बात करूंगी। मैंने हाल ही में टेनिस से संन्यास लिया है, ऐसे में जिंदगी के अपने अगले कदम के बारे में सोच रही थी। मेरी कोशिश भारत और दुनिया भर में महिला खिलाड़ियों की मदद करना रहेगा। 

सानिया मिर्जा ने शेयर किया अपने करियर का अनुभव
सानिया ने यह बातें टीम के खिलाड़ियों से संवाद करते हुए एक वीडियो में सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बीस वर्षों में यह जाना कि मानसिक पहलू पर काम करने से बेहतर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


आरसीबी का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स से
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने आरसीबी की टीम का पलड़ा भारी है। दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग कर रही हैं। लैनिंग की अगुवाई में हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था। वहीं, आरसीबी की कप्तानी भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथों में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें