फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Prize Money: महिला प्रीमियर लीग जीतने वाली टीम को कितने रुपये मिले? जानें किसे कौन-सा अवॉर्ड

Mon, 27 Mar 2023 12:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल की तुलना में WPL में मिलनी वाली प्राइज मनी काफी कम है। पिछले साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले थे। वहीं, उपविजेता राजस्थान रॉयल्स को 12.5 करोड़ करोड़ रुपये का चेक मिला था।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी के साथ हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतने वाली टीम मालमाल हुई है। मुंबई की टीम ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ छह करोड़ रुपये भी प्राइज मनी के रूप में अपने साथ ले गई। उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को तीन करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


आईपीएल की तुलना में WPL में मिलनी वाली प्राइज मनी काफी कम है। पिछले साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले थे। वहीं, उपविजेता राजस्थान रॉयल्स को 12.5 करोड़ करोड़ रुपये का चेक मिला था।

लाहौर कलंदर्स की टीम बनी थी PSL में चैंपियन
महिला प्रीमियर लीग में चैंपियन टीम को मिलने वाली राशि की तुलना अगर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से करें तो बड़ा अंतर नजर आता है। पाकिस्तान की वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक, पीएसएल में इस बार चैंपियन बनी लाहौर कलंदर्स की टीम को 120 मिलियन पाकिस्तानी रुपये मिले। भारतीय रुपये में इसे बदलें तो यह 3.4 करोड़ रुपये होता है। ऐसे में महिला प्रीमियर लीग में जीतने वाली टीम को पीएसएल चैंपियन की तुलना में करीब दोगुनी राशि मिली है।

PSL vs WPL: उप-विजेता टीमों को कितने रुपये?
पीएसएल में उपविजेता मुल्तान सुल्तांस की टीम को 80 मिलियन पाकिस्तानी रुपये मिले। भारतीय रुपये में इसे बदलें तो यह 2.3 करोड़ रुपये होता है। ऐसे में महिला प्रीमियर लीग की उप-विजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स को उससे ज्यादा राशि मिली है।
विज्ञापन

WPL फाइनल के बाद बांटे गए अवॉर्ड्स की लिस्ट:
  • पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच (ट्रॉफी और एक लाख रुपये): राधा यादव
  • प्लेयर ऑफ द मैच (ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपये): नताली सीवर ब्रंट
  • पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): सोफी डिवाइन
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): यास्तिका भाटिया
  • फेयरप्ले अवॉर्ड: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स
  • कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): हरमनप्रीत कौर
  • सीजन में सर्वाधिक विकेट के लिए पर्पल कैप (कैप और पांच लाख रुपये): हेली मैथ्यूज
  • सीजन में सर्वाधिक रन के लिए ऑरेंज कैप (कैप और पांच लाख रुपये): मेग लैनिंग
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): हीली मैथ्यूज
  • उप-विजेता टीम (ट्रॉफी और तीन करोड़ रुपये): दिल्ली कैपिटल्स
  • विजेता टीम (ट्रॉफी और छह करोड़ रुपये): मुंबई इंडियंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें