नेट सीवर और यास्तिका भाटिया
- फोटो : WPL/BCCI
यास्तिका भाटिया अर्धशतक से चूक गईं और 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और अमेलिया कर ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। अमेलिया 19 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, इसी वोंग खाता भी नहीं खोल सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी अर्धशतक जड़ा, लेकिन फिफ्टी लगाने के तुरंत बाद वह विकेट गंवा बैठीं। हरमनप्रीत को गार्डनर ने हरलीन देओल के हाथों कैच कराया।
अपनी पारी में हरमनप्रीत ने सात चौके और दो छक्के लगाए। हुमैरा काजी (2) और अमनजोत कौर (0) कुछ खास नहीं कर सकीं। धारा गुज्जर एक रन और जिंतिमनी कलिता दो रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात की ओर से एश्ले गार्डनर ने तीन विकेट झटके। वहीं, किम गर्थ, स्नेह राणा और तनुजा को एक-एक विकेट मिला।
गुजरात जाएंट्स की पारी
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत भी खराब रही। सोफिया डंकले पारी की पहली गेंद पर ही आउट हुईं। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। एस मेघना 16 रन और हरलीन देओल 22 रन बनाकर आउट हुईं।
एनाबेल सदरलैंड भी खाता नहीं खोल सकीं। एश्ले गार्डनर आठ रन, डी हेमलता छह रन, कप्तान स्नेह राणा 20 रन, सुषमा वर्मा 18 रन, किम गर्थ आठ रन और तनुजा कांवर खाता खोले बिना आउट हुईं। मुंबई की ओर से नेट सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को तीन-तीन विकेट मिले। अमेलिया कर को दो विकेट मिले। वहीं, इसी वोंग को एक विकेट मिला।