फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: एलिमिनेटर के लिए कैसे क्वालिफाई करेगी स्मृति मंधाना की RCB? जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का समीकरण

Tue, 14 Mar 2023 06:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान है। अगले राउंड में उसके जाने की उम्मीदें धीरे-धीरे धूमिल हो रही हैं, लेकिन टीम अभी भी एलिमिनेटर में जगह बना सकती है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में पांच टीमें खेल रही हैं। चार टीमों को एक न एक जीत जरूर मिली है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का खाता नहीं खुला है। स्मृति मंधाना, एलिस पैरी, हीथर नाइट, सोफी डिवाइन, मेगन शुट और रेणुका सिंह ठाकुर जैसी स्टार खिलाड़ियों के होने के बावजूद टीम को एक भी जीत नहीं मिली। अब उसका एलिमिनेटर में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है।
विज्ञापन

आरसीबी को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 60 रन से हार मिली थी। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने उनसे नौ विकेट से परास्त कर दिया। गुजरात जाएंट्स ने 11 रन, यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट और दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान है। अगले राउंड में उसके जाने की उम्मीदें धीरे-धीरे धूमिल हो रही हैं, लेकिन टीम अभी भी एलिमिनेटर में जगह बना सकती है। उसे शीर्ष-3 टीमों में बने रहने के लिए बाकी बचे मैचों में जीत के अलावा अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स - फोटो : WPL
ऐसा है फाइनल का रास्ता
महिला प्रीमियर लीग में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में खेलेगी। इसकी विजेता टीम फाइनल में शीर्ष पर रहने वाली टीम के खिलाफ उतरेगी।

आरसीबी के लिए ये हैं समीकरण:
  • आरसीबी को अपने बाकी बचे तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी
  • आरसीबी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ की जरूरत होगी। स्मृति मंधाना की टीम चाहेगी कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने बाकी बचे तीनों मैचों में हार जाए
  • मुंबई और दिल्ली की जीत के अलावा आरसीबी को यह भी दुआ करनी होगी कि गुजरात जाएंट्स की टीम यूपी वॉरियर्स को हरा दे। अगर गुजरात की टीम यूपी को हराने के बाद मुंबई और दिल्ली के खिलाफ हारती है तो उसके चार अंक ही होंगे। वहीं, यूपी अगर अपने सभी बचे मैचों में हार जाती है तो उसके भी चार अंक रहेंगे। ऐसे में आरसीबी तीनों मैच जीतकर छह अंकों के साथ आगे बढ़ जाएगी।

स्मृति मंधाना - फोटो : WPL
आरसीबी के बाकी बचे मैच
तारीख खिलाफ समय
15 मार्च यूपी वॉरियर्स शाम 7:30 बजे से
18 मार्च गुजरात जाएंट्स शाम 7:30 बजे से
21 मार्च मुंबई इंडियंस  दोपहर 3:30 बजे से
विज्ञापन

आरसीबी की टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वान नीकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट, सहाना पवार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें