फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल क्लार्क का पत्नी से तलाक, असिस्टेंट के साथ अफेयर के बाद वायरल हुईं थीं PHOTOS

Thu, 13 Feb 2020 10:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
असिस्टेंट के साथ माइकल क्लार्क - फोटो : ट्विटर
लगभग सात की शादी को खत्म करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। माइकल ने काइली से 2012 में शादी की थी, दोनों की केल्सी ली नामक चार वर्षीय एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस कपल ने कोर्ट से बाहर ही इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
परिवार के साथा माइकल क्लार्क
आपसी समझ और रजामंदी के बाद दोनों ने बुधवार को इसकी सार्वजनिक घोषणा की। बताया जा रहा है माइकल क्लार्क पिछले पांच माह से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। वैसे भी दोनों के बीच पिछले काफी समय से तल्खियां चल रही थी। अब माइकल ने बयान जारी कर तलाक की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
माइकल क्लार्क
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में चर्चा है कि ये तलाक 40 मिलियन डॉलर का है। माइकल क्लार्क ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'पिछले कुछ समय से अलग रहते हुए अब हमने ये मुश्किल फैसला लिया है। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हुए हैं और हमने फैसला किया है कि अलग हो जाना ही दोनों के हित में है।

4 of 6
साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में यह खबर आई थी कि माइकल क्लार्क का अपनी असिस्टेंट से अफेयर चल रहा है। वैसे तो साशा, माइकल क्लार्क की क्रिकेट अकादमी का कामकाज संभालती हैं, लेकिन व्यस्त समय के बाद दोनों ज्यादा समय एक दूसरे के साथ ही बीताते थे।
विज्ञापन

5 of 6
कुछ समय पहले दोनों की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी, जिसमें वो एक लग्जरी यॉट में लेटे दिखाई दे रहे थे। तब सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें वायरल होने के बाद क्लार्क की घरेलू जिंदगी में तूफान आ गया था। अपनी असिस्टेंट के साथ रिश्ते को लेकर क्लार्क ने उस वक्त कोई बयान नहीं दिया था। माना जा रहा है कि इसी अफेयर की वजह से उन्होंने पत्नी को तलाक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व कप 2015 ट्रॉफी के साथ क्लार्क - फोटो : ट्विटर
अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2015 का विश्व कप दिलाने वाले माइकल क्लार्क ने अपने देश के लिए 115 टेस्ट, 245 एकदिवसीय और 34 टी-20 खेले हैं। उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 8643 रन निकले जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने लगभग 8000 रन बनाए। अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले माइकल टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें