फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में क्या सोचते हैं विराट कोहली, रखी अपने दिल की बात

Mon, 29 Jul 2019 05:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अगस्त से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने जा रही एशेज सीरीज से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का भी आगाज हो जाएगा। इस पहले एडिशन में कुल नौ टेस्ट टीम: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज की टीमें भाग लेंगी। अगले दो साल में ये टीम कुल 71 टेस्ट और 27 टेस्ट सीरीज खेलेंगी। टॉप दो टीमें जून 2021 में लंदन में होने वाले फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से टेस्ट क्रिकेट को एक नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन

विराट कोहली ने क्या कहा?

आईसीसी की मीडिया रिलीज में कोहली ने कहा, 'हम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं चूंकि यह खेल के सबसे लंबे प्रारूप को एक नया आयाम देता है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'टेस्ट क्रिकेट काफी चुनौतीपूर्ण होता है और खेल के इस परंपरागत प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना हमेशा सुखद अनुभव होता है। भारतीय टीम ने हाल के वर्षों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस चैंपियनशिप को लेकर भी हम काफी आशावान हैं।'

ऐसे मिलेंगे प्वाइंट्स

इस चैंपियनशिप में हर टीम छह सीरीज खेलेगी, इसमें तीन घरेलू और तीन विदेशी सीरीज होंगी। हर मैच के लिए टीमों को अंक दिए जाएंगे। हर सीरीज में कुल 120 अंक होंगे। अंकों का बंटवारा मैचों के आधार पर होगा।

उदाहरण के लिए दो मैच की सीरीज में हर मैच जीतने पर 60 अंक मिलेंगे वहीं तीन मैचों की सीरीज में यही अंक 40 हो जाएंगे। टाई मैच में ये अंक आधे रह जाएंगे और ड्रॉ रहने पर एक तिहाई। वहीं हारने पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

क्या होगा खास?

प्रत्येक सीरीज में न्यूनतम दो से अधिकतम पांच मैच हो सकते हैं। पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ पांच दिवसीय मैचों को शामिल किया जाएगा जिसमें डे-नाइट मैचों को भी जगह मिलेगी लेकिन यह विरोधी टीमों के बीच द्विपक्षीय और आपसी सहमति से हुए करार पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें