फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 2021-23: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार के बाद अंकतालिका में लुढ़का पाकिस्तान, भारत को हुआ बड़ा फायदा

Sat, 26 Mar 2022 02:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच कंगारूओं ने 115 रनों से जीता। 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की बेनॉड-कादिर टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच कंगारूओं ने 115 रनों से जीता। 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की बेनॉड-कादिर टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच के आखिरी दिन भी दोनों टीमों के बीच एक अच्छी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में मेहमान टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर बाजी मार ली। ऑस्ट्रेलिया के 351 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 235 रन ही बना पाई और मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा बैठी।

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है। हार की वजह से पाकिस्तान को जहां बड़ा नुकसान हुआ है तो वहीं भारत को बड़ा फायदा मिला है। 

विज्ञापन


सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत की है। जबकि मेजबान पाकिस्तान दूसरे स्थान से लुढ़ककर चौथे स्थान पर चली गई है। पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियनशिप में दो सीरीज खेली है, इसमें उसने पांच मैचों में जीत दर्ज करने के साथ ही तीन मुकाबले ड्रा किए हैं। उसके जीत का प्रतिशत अब बढ़कर 75 हो गया है। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन जीत, दो हार के बाद 60 की जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


अंक तालिका में भारतीय टीम अब तीसरे पायदान पर काबिज हो गई है। टीम इंडिया ने अब तक चार सीरीज के तहत छह जीत, तीन हार और दो ड्रा दर्ज की है। उसका जीत प्रतिशत 58.33 का हो गया है। श्रीलंका (50) पांचवें, न्यूजीलैंड (38.88) छठे, बांग्लादेश (25) सातवें, वेस्टइंडीज (25) आठवें और इंग्लैंड (13.63) नौवें स्थान पर है.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें