फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: पीसीबी का बड़ा कदम, फलस्तीन के झंडे का स्टीकर लगाने पर बाबर आजम पर लगे जुर्माने को माफ किया

Wed, 29 Nov 2023 12:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची।

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान के बेटे आजम पर दो दिन पहले पीसीबी मैच रेफरी ने मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया था क्योंकि उन्होंने अपने बल्ले से फलस्तीन के झंडे का स्टीकर हटाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप के दौरान अपने बल्ले पर फलस्तीन के झंडे का इस्तेमाल करने पर विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान पर लगाए गए 50 प्रतिशत मैच फीस के जुर्माने को मंगलवार को पूरी तरह से माफ कर दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान के बेटे आजम पर दो दिन पहले पीसीबी मैच रेफरी ने मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया था क्योंकि उन्होंने अपने बल्ले से फलस्तीन के झंडे का स्टीकर हटाने से इनकार कर दिया था। आजम मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन करने में बार-बार विफल रहे।

यह पीसीबी के खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहायक कार्मिक के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन है। पीसीबी ने जुर्माना पूरी तरह से माफ करने का कोई कारण नहीं बताया। बोर्ड ने इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी कि आजम आगामी मैचों में अपने बल्ले से स्टीकर हटाने के लिए सहमत हुए हैं या नहीं। पीसीबी ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘मैच अधिकारियों द्वारा आजम खान पर लगाए गए 50 प्रतिशत जुर्माने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समीक्षा की है और उसे माफ कर दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें